March 14, 2026
HYP_5802275_20260309_153426_watermark_09032026_162637_6-2-2026-03-96942a52f5be5c547f059cf5b1a1711a-1.jpeg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम ने अपनी शादी को बिल्कुल अलग अंदाज में की. उन्होंने बिना ढोल-नगाड़े और मुहूर्त की टेंशन के बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज की. उनका वेडिंग रिसेप्शन कार्ड काफी चर्चा में रहा. सबसे खास बात यह रही कि शादी का निमंत्रण कार्ड भी बेहद अनोखा और संदेश देने वाला छपवाया गया. इस कार्ड को समझने के लिए भारतीय सविंधान की जरूरत पड़ेगी.

सुशांत सिंह की बहन की शादी का कार्ड, समझने के लिए खोलना पड़ेगा संविधानZoom

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम और सूरज कुमार पांडेय की शादी का कार्ड

पटना. महिला दिवस के मौके पर स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम और सूरज कुमार पांडेय ने अपनी शादी को एक अलग ही अंदाज में यादगार बना दिया. यह शादी किसी पारंपरिक शोर-शराबे वाली नहीं थी, बल्कि बेहद सादगी से की गई एक कोर्ट मैरिज थी. इस शादी में सबसे ज्यादा जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था उनकी शादी का अनोखा निमंत्रण कार्ड. साथ ही बिना मुहूर्त की टेंशन के बेहद सादगी से शादी रचाकर उन्होंने नई शुरुआत की.

महिला दिवस के खास मौके पर दीघा विधानसभा से सीपीआइ (एमएल) की उम्मीदवार रहीं दिव्या गौतम ने अपनी शादी की. कोर्ट मैरिज के दौरान उनके हाथों में सावित्री बाई फुले और ज्योति राव फुले की तस्वीर दिखाई दी. फोटो फ्रेम में नीचे लिखा संदेश भी इन्हीं के विचारों से जुड़ा है. अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, ज्ञान से अज्ञानता को खत्म करो. शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाली यह शादी रही. वहीं सबसे जिसकी चर्चा रही शादी का कार्ड, जिसमें उनकी प्रेम कहानी की झलक भी दिखाई देती है. उसमें लिखा है कि दो कलाकारों की यह कहानी थिएटर के मंच से शुरू हुई, जहां साथ काम करते-करते यह रिश्ता साझा सपनों और जीवन की साझेदारी में बदल गया.

इस वजह से चर्चा में इनविटेशन कार्ड
कार्ड की शुरुआत ही एक मजबूत संदेश से होती है. उसमें लिखा कि अपनी पसंद से शादी करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर व्यक्ति का अधिकार है. इसी अधिकार का जिक्र करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने कहा है कि वे खुश हैं कि उन्होंने एक-दूसरे को चुना है. इसी वजह से यह निमंत्रण कार्ड पारंपरिक शादी के कार्ड से बिल्कुल अलग दिखा. इसमें प्यार की कहानी के साथ संविधान, शिक्षा और सामाजिक समानता का संदेश भी जुड़ा था, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

कार्ड में सावित्री बाई फुले और ज्योति राव फुले की तस्वीर भी थी, जिनके विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने शादी का फैसला किया. कार्ड में लिखा था, “अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, ज्ञान से अज्ञानता को खत्म करो.”

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks