March 24, 2026
emraan-hashmi-Picsart-AiImageEnhancer-2026-03-7bba0de56e428bd7f05de2e430a5de14-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी था जब इमरान हाशमी का नाम आते ही लोगों के दिमाग में उनकी फिल्मों के किसिंग सीन ही घूमने लगते थे. एक्टिंग की दुनिया में उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टैग तक दे दिया गया था. इन्हीं किसिंग सीन की वजह से वह टाइपकास्ट भी हुए. फिर ओटीटी पर उन्हें नई पहचान मिली. आज वह नेगेटिव रोल से नई पहचान बना रहे हैं.

नई दिल्ली. इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ‘फुटपाथ’ से की थी. लेकिन एक्टिंग की दुनिया में स्टार वह साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से बने. इस फिल्म में उनके बोल्ड और किसिंग सीन ने उस दौर में एक तरह से नया ट्रेंड सेट कर दिया था. फिल्मों में तो किसिंग किंग के नाम से उनकी पहचान बन गई.

Emraan Hashmi, इमरान हाशमी, Emraan Hashmi Flight Emergency, इमरान हाशमी फ्लाइट इमरजेंसी, Mumbai Ahmedabad Flight Diverted, मुंबई अहमदाबाद फ्लाइट डायवर्ट, Emraan Hashmi Jaipur Landing, इमरान हाशमी जयपुर लैंडिंग, Flight Technical Glitch, फ्लाइट में तकनीकी खराबी, अकासा एयर, Akasa Air

‘मर्डर’ के बाद इमरान ने ‘अक्सर’, ‘जहर’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘गैंगस्टर’ और ‘राज 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था. उन्होंने सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देने का रिकॉर्ड तक बना डाला.

Emraan Hashmi, Emraan Hashmi Interview, Emraan Hashmi news, Emraan Hashmi movies, इमरान हाशमी फिल्म, इमरान हाशमी

लेकिन किसिंग किंग बनने का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा. इससे उनकी इमेज को नुकसान भी हुआ. धीरे-धीरे वो एक ही तरह के रोल्स में बंधकर रह गए और दर्शक उन्हें उसी नजर से देखने लगे. खुद इमरान ने भी कई बार माना कि ये टैग उनके लिए चुनौती बन गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Emraan Hashmi, Emraan Hashmi Interview, Emraan Hashmi news, Emraan Hashmi movies, इमरान हाशमी फिल्म, इमरान हाशमी

फिर एक वक्त के बाद उनका दौर बदला और इमरान ने अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया. ‘आवारापन’, ‘जन्नत’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों ने उनकी इमेज टूटी और वह फिर से छा गए.

Emraan Hashmi, Emraan Hashmi Interview, Emraan Hashmi news, Emraan Hashmi movies, इमरान हाशमी फिल्म, इमरान हाशमी

आज वही इमरान हाशमी ओटीटी और फिल्मों में अपने नेगेटिव और गंभीर किरदारों के लिए जाने जाते हैं. ‘टाइगर 3’ में उनका विलेन वाला रोल काफी पसंद किया गया. उनके दमदार रोल से उन्होंने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ ‘किसिंग सीन’ तक सीमित नहीं, बल्कि एक मल्टीटैलेंटेड एक्टर हैं.

Pawan Kalyan, Emraan Hashmi, Pawan Kalyan Movies, OG Movie Review, OG Movie Review news, OG Movie Review latest news, OG Movie Review latest, OG Movie Review and rating, OG Movie rating, OG Movie story, OG Movie cast, OG Movie Director, फिल्म ओजी, फिल्म ओजी का पहला रिव्यू, इमरान हाशमी, पवन कल्याण, कैसी है फिल्म ओजी

दूसरे हाफ की बात करें तो वहां फिल्म और भी ज्यादा ऊंचाई पकड़ लेती है. इमरान हाशमी का विलेन अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स सीन को माइंड-ब्लोइंग बताया जा रहा है. खासकर मुंबई में ओजस गंभीर की री-एंट्री ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Emraan Hashmi, Emraan Hashmi Interview, Emraan Hashmi news, Emraan Hashmi movies, इमरान हाशमी फिल्म, इमरान हाशमी

आज इमरान हाशमी अपने नेगेटिव और दमदार किरदारों से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. ‘टाइगर 3’ में आतिश रहमान, ‘एक थी डायन’ में बिजॉय और हालिया फिल्म ‘हक’ में मोहम्मद अब्बास खान जैसे रोल्स ने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं हैं.

Emraan Hashmi taskari

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इमरान हाशमी के करियर को नई दिशा दी है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘तस्करी द स्मगलर वेब’ सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि, ग्लोबल स्टेज पर भी छा गई थी. यही वजह है कि आज इमरान हाशमी एक वर्सेटाइल एक्टर बन चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks