April 8, 2026
1775622906_Vineet-Kumar-Singh-2026-04-d95d22831efbb9cf1a4aadf37a703ce6-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ ओटीटी पर राज कर रही है. एजुकेटर अलख पांडे की जिंदगी के संघर्षों पर आधारित सीरीज में विनीत कुमार सिंह ने अलख पांडे का रोल अदा किया है. इस रोल में उन्हें काफी सराहा जा रहा है. अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी जैसे सितारे विनीत कुमार के अभिनय की तारीफ कर चुके हैं.

Vineet Kumar Singh

अभिनेता विनीत कुमार सिंह को पिछले साल छावा में देखा गया था. विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म में विनीत कुमार ने अहम रोल अदा किया था. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. छावा ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज किया था.( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Vineet Kumar Singh

आज अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले विनीत कुमार का सफर आसान नहीं रहा है. वो एक लाइसेंस प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर हैं और उन्होंने आयुर्वेद में एमडी की पढ़ाई की है. वो चाहते तो डॉक्टर बनकर अपनी जिंदगी गुजार सकते थे, लेकिन उनकी ख्वाहिशें बढ़ी थीं. ( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Vineet Kumar Singh

मेडिकल करियर को छोड़कर फिल्मों की राह पकड़ने के बारे में विनीत ने कहा था कि उनके पास एक सेफ करियर ऑप्शन था जिसे छोड़कर उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, ‘मैं एक डॉक्टर के तौर पर आराम की जिंदगी जी सकता था, लेकिन मैंने ये रास्ता और इससे जुड़ी मुश्किलें चुनीं. मैं अपने नोट्स सेट पर भी ले जाता था और वहीं पढ़ता था. लेकिन ये सोच कि मैंने ये जिंदगी खुद चुनी है, मुझे हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देती थी.’( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vineet Kumar Singh

उन्होंने 21 साल की उम्र में संजय दत्त स्टारर 2002 की फिल्म ‘पिता’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिल्म फ्लॉप हो गई और इसके बाद विनीत को काम पाने में काफी संघर्ष करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने महेश मांजरेकर के साथ ‘विरुद्ध’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया.( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Vineet Kumar Singh

उन्होंने 2004 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में भी असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई. संघर्ष के दिनों में उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए ताकि इंडस्ट्री में टिके रह सकें. एक पुराने इंटरव्यू में विनीत ने बताया था कि उन्होंने एक बार सुनील शेट्टी के बॉडी डबल का रोल भी निभाया था.( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Vineet Kumar Singh

उन्होंने कहा था, ‘सुनील शेट्टी साहब का डुप्लीकेट भी किया है, संजू बाबा के लिए डेड बॉडी भी बना हूं. एक ही चीज है कि अपने अंदर का दिया जलाते रहिए और बढ़ते रहिए. यही जरूरी है’. छोटे-मोटे रोल्स के बाद आज एक्टर एक जाने-माने अभिनेता हैं.( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Vineet Kumar Singh

अनुराग कश्यप ने उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट किया, जिसके बाद वे ‘अग्ली’ और ‘बॉम्बे टॉकीज’ में भी नजर आए. 2018 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज़’ से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया, जिसे उन्होंने को-राइट भी किया था.( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

Vineet Kumar Singh

ओटीटी पर ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘रंगबाज’ जैसी सीरीज से पहचान बनाने के बाद विनीत कुमार सिंह को ‘छावा’ में कवी कालाश के दमदार किरदार के लिए बड़ी सफलता मिली, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही. ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई.( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विनीत अब अनीत पड्डा स्टारर ‘शक्ति शालिनी’ में विलेन का रोल निभाने जा रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और उनके विलेन बनने से कहानी में एक नया ट्विस्ट आएगा. ‘शक्ति शालिनी’, ‘मैडॉक हॉरर यूनिवर्स’ की छठी फिल्म है. ( फोटो साभार इंस्टाग्राम vineet_ksofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks