India vs Zimbabwe Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. वहीं भारत के जीतने से दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी. ब्रायन बैनेट ने शतक जरूर लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.
इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. संजू सैमसन को इस बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, जो 24 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार फ्लॉप चल रहे अभिषेक शर्मा ने आखिरकार 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल महफिल लूटी. वहीं हार्दिक पांड्या ने 50 रन और तिलक वर्मा ने भी 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे पहले भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था.
क्या सेमीफाइनल में टीम इंडिया?
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस 79 रनों की जीत से जीत से भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है. मगर उसकी सेमीफाइनल की राह कुछ हद तक आसान जरूर हो गई है. जब जिम्बाब्वे 257 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने आई तो ब्रायन बैनेट ने जुझारूपन दिखाते हुए 88 रनों की दमदार पारी खेली. बैनेट शुरू से लेकर अंत तक क्रीज पर टिके रहे. ब्रायन बैनेट ने 97 रनों की पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए.
जिम्बाब्वे अब वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. गेंदबाजी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए, जिन्होंने 3 विकेट लिए. वहीं वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.
यह भी पढ़ें:
