May 27, 2026
07ee0ecfeca1132c7e67c1b36c97526717710866417941364_original.jpg
Spread the love


SA vs NZ T20 World Cup 2026 Full Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां लीग मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी. वहीं टी20 विश्व कप में यह अफ्रीका की न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत रही. अफ्रीका को जीत दिलाने में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यानसन और कप्तान एडन मार्करम ने अहम योगदान दिया. 

पहले बॉलिंग करते हुए यानसन ने अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उन्होंने टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र और मार्क चैंपमैन को अपना शिकार बनाया. वहीं बल्लेबाजी में कप्तान मार्करम ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86* रन स्कोर किए. 

मुकाबले का हाल 

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. प्रोटियाज टीम का यह फैसला उनके लिए बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 175/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मार्क चैंपमैन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 184.62 के स्ट्राइक रेट से  48 रन स्कोर किए. 

रन चेज में अफ्रीका की एकतरफा जीत 

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी अफ्रीका की टीम ने 17.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. अफ्रीका ने 170 रनों से बड़ा चेज 17 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. चेज में किसी भी वक्त ऐसा नहीं लगा कि अफ्रीका टीम जीत से दूर गई हो. 

अफ्रीका के लिए ओपनिंग पर उतरे एडन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 28 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी ने लगभग साफ कर दिया था कि अब मुकाबला अफ्रीका के खाते में चला गया है. फिर मार्करम और रियान रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद मार्करम ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 29 रन जोड़े. इसके बाद मार्करम ने मिलर के साथ मिलकर 47* (33 गेंद) रनों की पार्टनरशिप करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks