March 15, 2026
17c919e9bd29680e3b8cef155c000efa1773578067432975_original.jpg
Spread the love


बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बना लिए हैं. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तंजीद हसन ने अपने वनडे करियर का सबसे पहला शतक लगाया. वहीं लिटन दास और तौहीद हृदोय अर्धशतक लगाने से चूक गए. अभी 3 मैचों की ODI सीरीज एक-एक से बराबरी पर है और पाकिस्तान को सीरीज जीतनी है तो 291 रनों का टारगेट चेज करना होगा.

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उसका यह फैसला शुरुआत में गलत साबित हुआ क्योंकि तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप पर बांग्लादेश को शानदार शुरुआत दिलाई थी. सैफ ने 36 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन 107 रन बनाकर आउट हो गए.

पहले 36 ओवरों में बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए थे. आठ विकेट हाथ में थे और बांग्लादेश के लिए 320-330 रनों तक पहुंच पान पूरी तरह संभव नजर आ रहा था. मगर तभी तंजीद हसन 107 के स्कोर पर आउट हो गए और यहां से रन रेट भी धीमा पड़ने लगा. हसन के आउट होने के बाद अगले 8 ओवरों में बांग्लादेश के बल्लेबाज सिर्फ 37 ही रन जोड़ पाए. इस वजह से 300 का स्कोर भी मुश्किल प्रतीत होने लगा था.

लिटन दास और तौहीद हृदोय ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और 68 रनों की बहुमूल्य पार्टनरशिप की. दास ने 41 रन और हृदोय ने 48 रनों का योगदान दिया. 46वें ओवर के समाप्त होने तक 260 रन बन चुके थे, लेकिन 47वें ओवर में हारिस रऊफ ने लगातार 2 गेंदों पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश की 300 तक जाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अंतिम 4 ओवरों में बांग्लादेश की टीम 30 ही रन जोड़ पाई. अब बांग्लादेश को सीरीज जीतनी है तो 290 का स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड करना होगा.

यह भी पढ़ें:

विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks