Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं. हमेशा से ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही. एक बार उनकी बेटी ईशा देओल ने पिता की दो दो शादी के बारे में बताया था. उन्होंने खुलासा किया था कि चौथी क्लास में उन्हें पता चला था कि उनके पिता पहले से शादीशुदा थे और उनका एक परिवार भी था.

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती थी उतनी ही पर्सनल लाइफ भी. दरअसल शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होते हुए धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी से शादी की थी. दूसरी शादी से धर्मेंद्र को दो बेटियां हुई ईशा और अहाना. धर्मेंद्र की दोनों बेटियों को काफी समय तक ये पता ही नहीं था कि उनके पिता ने दो शादी की. जब ईशा चौथी क्लास में थीं तो उन्हें पहली बार पता चला कि उनके पिता की एक और फैमिली है.
ये बात खुद ईशा देओल ने स्वीकार की थी. कैसे क्लास 4 में आकर उन्हें पता चला था कि उनके पिता धर्मेंद्र ने दो शादी की है. ये बात घर से नहीं बल्कि स्कूल में उन्हें पता चली थी और वह शॉक्ड रह गई थी. इस बारे में हेमा मालिनी की बायोग्राफी हेमा मालिनी बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल में जिक्र किया गया है.
‘तुम्हारी दो-दो मां हैं.. सही कहा न?’
मां की बायोग्राफी में ईशा देओल बताती हैं कि उन्हें पिता की पहली शादी के बारे में स्कूल से पता चला था. जब एक बच्चे ने कहा था, ‘तुम्हारी दो-दो मां हैं.. सही कहा न?’ ये सुनते ही वह पूरी तरह हैरान रह गई थीं. उन्हें ये बुरा भी लगा कि इतनी बड़ी बात उन्हें क्लासमेट से पता चली. उस दिन स्कूल में ईशा भी तमतमा गई थीं और जोर से क्लास के बच्चे से कहा था कि ये क्या बकवास है. मेरी सिर्फ एक ही मां है.
जब पहली बार हेमा मालिनी ने बताया सच
उस दिन स्कूल में ईशा देओल ने जवाब तो दे दिया था लेकिन वह उस घटना से काफी परेशान रहीं. जैसे ही वह स्कूल से घर पहुंचीं तो उन्होंने सबसे पहले मां से इस बारे में बात की. वो पहला मौका था जब हेमा मालिनी ने बेटी से इस बारे में बात की.
ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की दो शादी पर क्या बताया
ईशा देओल बताती हैं, “जैसे ही मैं घर पहुंची तो मैंने मां को बताया कि मेरी फ्रेंड ने मुझसे ये सवाल पूछा है. ये वो मौका था तब मेरी मां ने पूरा सच बताने का सोचा था. सोचिए हम क्लास 4 में थे. हमें उस वक्त तक किसी भी बात का कोई आइडिया ही नहीं था. जबकि आजकल बच्चे कितने स्मार्ट हो गए हैं. उस वक्त मुझे समझ आया कि मेरी मां ने ऐसे शख्स से शादी की है जो पहले से शादीशुदा थे और उनकी फैमिली भी थी.”
पिता की दो शादी के बारे में सुनकर कैसा लगा था बेटी ईशा को
ईशा देओल ये भी स्वीकार करती हैं कि जब उन्हें धर्मेंद्र की ये पूरी सच्चाई पता चली तो उन्होंने पिता को लेकर कोई भी गलत धारणा नहीं बनाई. बल्कि आजतक वह पिता को न तो गलत मानती हैं न ही समझती हैं. उनका मानना है कि दो शादी में कोई बुराई तो नहीं है. वह इस बात का पूरा श्रेय मां-पिता को देती हैं जिन्होंने कभी भी अपने बच्चों को असहज नहीं होने दिया है.
डिनर के बाद पिता चले जाया करते थे
ईशा ने यह भी याद किया कि वह बड़ी हो रही थीं तब उनके पिता रात में घर पर नहीं रहते थे. वह बताती हैं कि धर्मेंद्र रात में डिनर जरूर करते थे लेकिन फिर घर से चले जाते थे. जब वह अपने दोस्तों के घर जाती थीं तो माता पिता को साथ साथ देखती थीं. मगर उनकी परवरिश ऐसी रही कि उन्हें यह सब बिल्कुल सामान्य लगता था.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
