March 21, 2026
55-2026-03-ea8f1a897c56b92b0f50bc814ac6d755-1200x630.jpg
Spread the love


नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म के साथ-साथ इसका गाना ‘आरी आरी’ भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कोई नया गाना नहीं, बल्कि एक पुराने क्लासिक का मॉडर्न वर्जन है? इस गाने का अपना एक दिलचस्प इतिहास है. ‘धुरंधर’ की टीम ने इस पुराने ट्रैक को नए कलेवर में पेश किया है, जो आज की पीढ़ी को खूब भा रहा है. आइए जानते हैं ‘आरी आरी’ के ओरिजिनल सफर और इस फिल्म में इसके री-क्रिएशन की कहानी.

दरअसल, यह गाना सबसे पहले डेनमार्क में बने इंडो-डेनिश पॉप बैंड बॉम्बे रॉकर्स ने गाया था. यह बैंड साल 2003 में शुरू हुआ था और पंजाबी लोक संगीत को वेस्टर्न पॉप और हिप-हॉप के साथ मिलाकर अनोखे गाने बनाता था. बैंड के मुख्य सदस्य नवतेज सिंह रहेल, जिन्हें नाफ के नाम से जाना जाता है. उनकी मुलाकात कॉलेज के समय में प्रोड्यूसर थॉमस सार्डॉर्फ और जीनस से हुई थी. इन्होंने साथ में जैमिंग करना शुरू किया और जल्द ही बॉम्बे रॉकर्स नाम से बैंड शुरू किया.

रॉक द पार्टी का गाना है ‘आरी आरी’

नवतेज सिंह पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन संगीत के प्रति उनका शौक इतना गहरा था कि उन्होंने इसे अपना करियर बना लिया. बैंड ने पंजाबी सॉन्ग मुंडिया तो बचके रही से इंस्पायर होकर अपनी पहली एल्बम रॉक द पार्टी निकाली थी. इसके बाद आरी आरी गाना रिलीज किया गया था. बॉम्बे रॉकर्स ने अपने इन दोनों गानों के जरिए 2000 के दशक में वैश्विक लोकप्रियता हासिल की थी. उनके गानों ने डेनमार्क के क्लब से लेकर भारत की गलियों तक सभी को दीवाना कर दिया था.

खत्म नहीं हुई अर्जुन रामपाल की खलनायकी, ‘धुरंधर 2’ के बाद फिर बनेंगे विलेन, ऋषभ शेट्टी से होगी भिड़ंत! 

‘धुरंधर 2’ में रीमिक्स वर्जन का हुआ इस्तेमाल

साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में इस गाने को रीमिक्स करके फिल्माया गया था. इस गाने को सुधीर यदुवंशी, खान साब, जैस्मीन सैंडलास और बॉम्बे रॉकर्स (नवतेज सिंह रेहल) ने अपनी आवाज दी है, जबकि शाश्वत सचदेव ने इसे नए वर्जन में तैयार किया है. यह गाना 2000 के दशक के मशहूर बॉम्बे रॉकर्स के ओरिजिनल ट्रैक का रीमेक है. गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने लिखे हैं और रैप रेबेल ने किया है.

15 मिनट में रिकॉर्ड हो गया था गाना

हाल ही में सिंगर सुधीर यदुवंशी ने बताया कि गाने का पहला कट 15 मिनट में रिकॉर्ड हो गया था. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का क्लिप पोस्ट किया, जिसमें वे बताते हैं, ‘5 बजे मुझे टीम से कॉल आया कि तुरंत आदित्य धर सर के घर जाना है, क्योंकि गाना वहीं शूट होने वाला था. आदित्य धर सर के घर पर काम चल रहा था और हमने पहले ही गाने का रिफरेंस रिकॉर्ड कर लिया था. गाने की पहली लिरिक्स इरशाद कामिल सर ने लिखी थी. सर ने मुझे गाने के बारे में बताया. इसके बाद सिर्फ 15 मिनट में गाना रिकॉर्ड हो गया.’

बॉम्बे रॉकर्स ने शुरू किया इंडी पॉप का नया दौर

बॉम्बे रॉकर्स ने इंडी पॉप का एक नया दौर शुरू किया, जहां पंजाबी लिरिक्स और वेस्टर्न बीट्स का फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आता था, लेकिन जैसे-जैसे बॉलीवुड म्यूजिक और बड़े लेबल्स का दबदबा बढ़ा, इंडिपेंडेंट बैंड्स जैसे बॉम्बे रॉकर्स धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चले गए. हालांकि, निर्देशक आदित्य धर अपनी फिल्म के साथ बॉम्बे रॉकर्स को फिर से लेकर आए और उनकी पूरी टीम ने मिलकर ‘आरी आरी’ जैसे मशहूर गाने को नए अंदाज में फिर से जीवंत कर दिया. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ यह गाना भी धूम मचा रहा है और ट्रेंड सेट कर रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks