March 20, 2026
Saumya-Tandon-Ranveer-Dhurandhar-2026-03-19a9baa68d9261395cb7fe59331ced42-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने धमाकेदार ओपनिंग की और इतिहास रच दिया. ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कलेक्शन किया. बॉलीवुड और पैन इंडिया लेवेल पर ओपनिंग डे पर कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बनी है. फिल्म पेड प्रीव्यू और ओपनिंग कलेक्शन से मेकर्स काफी खुश हैं. इसमें काम करने वाले कलाकार काफी खुश हैं.

Saumya Tandon Ranveer

‘धुरंधरः द रिवेंज’ को मिले रिस्पांस और पेड प्रीव्यू-पहले दिन के कलेक्शन से मेकर्स खुश हैं. मेकर्स ने एक दिन पहले ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी. इसमें फिल्म में लीड रोल निभाने वाले रणवीर सिंह-सारा अर्जुन समेत पूरी स्टारकास्ट, म्युजिक कंपोजर, सिंगर्स और समेत अन्य लोग भी शामिल हुए. फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने सक्सेस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं और एक टीम के नाम एक नोट लिखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Saumya Tandon

सौम्या टंडन ने मुंबई में गुरुवार रात हुई ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Saumya Tandon

सौम्या टंडन एक अन्य तस्वीर में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पोज देती दिख रही हैं. वहीं, एक और तस्वीर में उन्हें आदित्य धर की एक्ट्रेस पत्नी यामी गौतम के साथ भी देखा जा सकता है. इनमें दोनों कापी खुश नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Saumya Tandon photo

सौम्या टंडन ने कुछ क्लिप्स में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ भी समय बिताती नजर आईं. ‘शरारत’ की गर्ल्स क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान भी टंडन के साथ तस्वीरें खिंचवाती दिखीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Saumya Tandon photo

सौम्या टंडन ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा और बताया कि रणवीर सिंह ने उन्हें पार्टी के दौरान ‘स्लैपिंग क्वीन’ कहा. बता दें, फिल्म में टंडन के किरदार ने रहमान डकैत की हत्या के बाद सिंह के हमजा को थप्पड़ मारा था.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Saumya Tandon photo

सौम्या टंडन ने लिखा,”फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद धुरंधरों के साथ आफ्टर पार्टी की दीवानगी. आप सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई. और इसके पीछे के शख्स आदित्य धर और खुद धुरंधर रणवीर (जो मुझे कह रहे थे कि सब मुझसे थप्पड़ खाना चाहते हैं और फिर मुझे स्लैपिंग क्वीन बना दिया).” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Saumya Tandon photo

सौम्या टंडन ने लिखा, “सुपर टैलेंटेड यामी गौतम और जिन्होंने मुझे कास्ट किया मुकेश छाबड़ा और उभरती स्टार सारा अर्जुन और इस फिल्म के पीछे की जबरदस्त ताकत शाश्वत, हॉटीज़ क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान. पुराने दोस्त मानव गोहिल.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

Saumya Tandon photo

सौम्या टंडन ने आखिरी में लिखा, “शानदार आवाजें जुबीन नौटियाल, बॉम्बे रॉकर्स, श्रुति और जिन्होंने हमें इतने प्यार से स्टाइल किया स्मृति चौहान. मैं फिल्म में ज्यादा नहीं हूं, बस एक सीन है, लेकिन फिल्म जरूर देखें.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks