April 3, 2026
44-2026-04-0aaa1df8947b6e5849c11bf8e2e56816-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाय थ्रिलर की रफ्तार 15वें दिन (गुरुवार) थोड़ी धीमी रही और इसने 17.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इस…और पढ़ें

 Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर दनादन छाप रही नोट 'धुरंधर 2', Zoom

‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के किरदार में छा गए रणबीर कपूर.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. कमाई के मामले में नए कीर्तिमान रच रही इस फिल्म की रफ्तार 15वें दिन यानी गुरुवार को थोड़ी धीमी पड़ी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन के मुकाबले कम है. इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में अब तक टोटल 937 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

भारत से पहले विदेश में क्यों रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर? प्रोड्यूसर ने फैंस के गुस्से पर दिया जवाब

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर भारत से पहले लॉस एंजिल्स में रिलीज करने पर फैंस काफी भड़क गए थे. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मेकर्स पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ पैसा कमाने और एनआरआई दर्शकों को खुश करने में लगे हैं. अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान नमित ने साफ किया कि उनका मकसद किसी को बांटना नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक है और भगवान राम भी सबके लिए एक हैं. नमित के मुताबिक, फिल्म को विदेश में पहले दिखाने का मकसद हिंदू पौराणिक महाकाव्य की महिमा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना और दुनिया भर के दर्शकों को इसके बारे में जागरूक करना था.

रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को माता सीता के रोल के लिए बताया परफेक्ट, बोले- उनसे बेहतर कोई नहीं

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान लॉन्च किया गया. इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का करिदार निभा रहे हैं. इस मौके पर रणबीर ने अपनी को-स्टार साई पल्लवी की जमकर तारीफ की. रणबीर ने कहा कि साई एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन जब उन्होंने पहली बार उन्हें माता सीता के गेटअप में देखा, तो वह दंग रह गए थे. रणबीर के मुताबिक, ‘उन्हें देखते ही मैंने नितेश सर की तरफ इशारा किया और हम दोनों समझ गए कि इस रोल के लिए उनसे बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता था.’

अपर्णा सेन ने ठुकराया था ‘अंकुर’ का ऑफर, अब खुलासा कर बताया असली कारण

दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर ने शबाना आजमी को रातों-रात स्टार बना दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शबाना इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं? हाल ही में एक इंटरव्यू में अपर्णा सेन ने खुलासा किया कि श्याम बेनेगल ने सबसे पहले उन्हें यह फिल्म ऑफर की थी. अपर्णा ने बताया कि उन्होंने फिल्म इसलिए ठुकराई क्योंकि वह हिंदी भाषा और उसके लहजे को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थीं. उन्हें लगा कि एक नौकरानी का किरदार और उसमें तेलुगु का पुट उनके लिए मुश्किल होगा. हालांकि, अब उन्हें खुशी है कि उन्होंने मना किया, क्योंकि शबाना आजमी ने उस रोल में जान फूंक दी.

शोहरत के पीछे नहीं भागते सिद्धार्थ निगम, बोले- अब सिर्फ दमदार किरदारों की तलाश

सिद्धार्थ निगम ने चाइल्ड एक्टर से एक मैच्योर एक्टर तक का शानदार सफर तय किया है. शुरुआती दिनों में वह सिर्फ अभिनय का आनंद लेते थे, लेकिन अब वह किरदारों के चुनाव को लेकर काफी गंभीर हो गए हैं. सिद्धार्थ का मानना है कि एक्टिंग परफेक्शन नहीं, बल्कि ईमानदारी का नाम है. इस साल उनके पास टीवीएफ की ‘हेडशॉट्स’, एमएक्स प्लेयर की ‘कप्तान’ और नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. अब वह ऐसे चुनौतीपूर्ण और गहराई वाले रोल करना चाहते हैं जिनमें इमोशन और ड्रामा हो. वह बड़े निर्देशकों के साथ काम करते हुए बड़े पर्दे पर सार्थक और मनोरंजक कहानियों का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सिद्धार्थ निगम का कहना है कि वह शोहरत के पीछे नहीं भागते हैं बल्कि उन्हें दमदार किरदारों की तलाश है.

आर माधवन ने चुपके से देखी ‘धुरंधर 2’, थिएटर से वायरल हुआ वीडियो

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा कायम है. इस बीच आर माधवन ने कुछ अलग ही अंदाज में अपनी इस फिल्म का आनंद लिया. धुरंधर 2 में अजय सान्याल का दमदार किरदार निभाने वाले आर माधवन हाल ही में चुपचाप थिएटर पहुंचे और आम दर्शकों के साथ बैठकर अपनी ही फिल्म देखी. एग्जीबिटर अक्षय राठी ने इस मजेदार पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें माधवन बड़े पर्दे पर फिल्म का लुत्फ उठाते और दर्शकों का रिएक्शन देखते नजर आ रहे हैं. अक्षय ने चुटकी लेते हुए कैप्शन दिया, ‘आईएसआई चाहे जो भी प्लान बना ले, उन्हें बता दो कि अजय सान्याल की नजर उन पर हर पल है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks