March 17, 2026
f8bb24dfea359f53af909052a3056b271773722795253130_original.jpeg
Spread the love


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के बाद से सनराइजर्स लीड्स आलोचकों के निशाने पर है. इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ के लिए सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था, इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है. इसी के पास आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिकाना हक है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भी अबरार को खरीदने के बाद से सन ग्रुप की आलोचना हो रही है. भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी इसकी आलोचना की है.

काव्या मारन की भी आलोचना हो रही है, जो सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सीईओ हैं और द हंड्रेड के ऑक्शन के दौरान वहां मौजूद थी. सुनील गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को खरीदने के बाद जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है, वो स्वाभाविक है. मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में गावस्कर ने याद दिलाया कि कैसे मुंबई (2008) में आतंकी हमले के बाद आईपीएल से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया. इसके बाद पुलवामा (2019) और पहलगाम (2025) में हुए आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और खराब हो गए.

गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसे टैक्स के रूप में पाकिस्तान सरकार तक भी पहुंचेगा, जिसका इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए भी किया जा सकता है. यानी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिए गए पैसे भारतीयों के खून के लिए किया जा सकता है. उन्होंने लिखा कि सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी शायद इसे न समझें, लेकिन भारतीय मालिकों को समझना चाहिए था.

सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘अगर टीम के मालिक भारतीय है, तो वह अप्रत्यक्ष रूप से उस सिस्टम को पैसा दे रहे हैं जो भारत के सैनिकों और लोगों की मौत का कारण बन सकता है. क्या इस टूर्नामेंट को जीतना भारतीय लोगों की जानों से ज्यादा महत्वपूर्ण है? जिसमें दुनिया के बहुत कम देशों के प्लेयर्स खेलते हैं.’

यह भी पढ़ें

काबुल हमले के बाद इब्राहिम जादरान का इमोशनल बयान, बोले- ‘कल रोजा रखने वाले थे, अब भाई नहीं रहे’

वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks