April 2, 2026
0a43b3d13dc2b879db42cf4f3840085f17751083176941212_original.jpg
Spread the love


लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका को लेकर कई लोगों में धारणा बनी हुई है कि वह हार का गुस्सा खिलाड़ियों पर निकालते है. दरअसल 2024 में टीम की एक हार के बाद केएल राहुल और पिछले साल ऋषभ पंत के साथ हुई बातचीत के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें ऐसा लग रहा था कि गोयनका गुस्से में हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसको लेकर उनका बचाव किया और कहा कि बड़ी रकम लगाकर टीम बनाने वाले मालिक की प्लेयर्स के लिए उम्मीद होना स्वाभाविक है.

संजीव गोयनका की कप्तानों के साथ बहस की कुछ वीडियो वायरल हुईं थी, जिसके बाद फैंस ने उनके रवैये पर सवाल उठाए. इसको लेकर कई मीम्स भी बने और वायरल हुए. मोहम्मद शमी ने कहा कि वह जितनी भी संजीव गोयनका से मिले हैं, हर बाद लॉजिकल बात हुई है और टीम को लेकर ही बातचीत हुई है.

मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

‘अनप्लग्ड’ पॉडकास्ट पर गोयनका के बारे में पूछे जाने पर मोहम्मद शमी ने कहा कि जब कोई इतनी बड़ी रकम के साथ टीम खरीदता है, तो प्लेयर्स से उम्मीद रखना नार्मल है. उन्होंने आगे कहा, “अगर गोयनका जी पजेसिव हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है. इसमें कोई बुराई नहीं है अगर वह अपने प्लेयर्स से अच्छे प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ देने की उम्मीद करते हैं.”

उनको लेकर बने मीम्स पर शमी ने कहा, “बहुत सारे मीम्स बने, जो सही नहीं है. अगर किसे से 5 हजार लगवाकर देखो, उसे टेंशन रहेगी कि मेरे 5 या 10 हजार कहीं डूब न जाए.” संजीव गोयनका के साथ अपने रिश्ते को लेकर शमी ने कहा, “2 या 3 बार हमारी मुलाकात हुई है, जो भी बात हुई वो लॉजिक के साथ और टीम के बारे में हुई. उनसे बात करके मुझे मजा आया.” बता दें कि गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था.

पहले मैच में शमी ने की अच्छी गेंदबाजी

IPL 2026 के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स हार गई, हालांकि 142 रनों को डिफेंड करते हुए गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. मोहम्मद शमी ने पारी की पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट किया था. शमी किफायती रहे, उन्होंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन दिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks