March 15, 2026
55-2026-03-578a51951dbbf8d5df8906e26a27daea-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

सिनेमा की बदलती तस्वीर के साथ अब साउथ की हीरोइनें बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा रही हैं. लेडी सुपरस्टार नयनतारा से लेकर नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना तक, ये हसीनाएं अब एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रुपये तक वसूल रही हैं. ‘रामायण’ के लिए साई पल्लवी की भारी-भरकम फीस और तृषा-सामंथा का बढ़ता ग्राफ यह साबित करता है कि वे अब मेकर्स के लिए सफलता की गारंटी बन चुकी हैं. अपनी लोकप्रियता और जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर ये हीरोइनें अब मेल स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

Highest paid South Indian actresses 2026, Sai Pallavi Ramayana movie salary, Rashmika Mandanna Pushpa 2 fees, Nayanthara vs Rashmika Mandanna comparison, South actress fees per film 2026 list, साउथ की सबसे महंगी हीरोइन 2026, नयनतारा बनाम साई पल्लवी फीस, रश्मिका मंदाना की एक फिल्म की फीस, साउथ अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति, तृषा कृष्णन और सामंथा की फीस

नई दिल्ली. वह समय अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है, जब फिल्मों में हीरोइनें सिर्फ ग्लैमर और गानों तक सीमित रहती थीं. आज सिनेमा का पूरा सीन बदल गया है. साउथ इंडियन फिल्मों की वैश्विक धमक, पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स का बढ़ता चलन और ओटीटी के विस्तार ने इन एक्ट्रेसेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. आज की टॉप एक्ट्रेसेस बॉक्स ऑफिस पर मेल स्टार्स जितनी ही पकड़ रखती हैं और एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों की भारी-भरकम फीस वसूल रही हैं. यहां पर पढ़िए किस एक्ट्रेस की कितनी फीस है.

Highest paid South Indian actresses 2026, Sai Pallavi Ramayana movie salary, Rashmika Mandanna Pushpa 2 fees, Nayanthara vs Rashmika Mandanna comparison, South actress fees per film 2026 list, साउथ की सबसे महंगी हीरोइन 2026, नयनतारा बनाम साई पल्लवी फीस, रश्मिका मंदाना की एक फिल्म की फीस, साउथ अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति, तृषा कृष्णन और सामंथा की फीस

तृषा कृष्णन पिछले दो दशकों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली स्टार्स में से एक बनी हुई हैं. आज भी बड़े बजट की फिल्मों और दिग्गज निर्देशकों की वे पहली पसंद हैं. अपनी सीनियरिटी और स्टार पावर के दम पर तृषा एक फिल्म के लिए लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो चिरंजीवी के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म विश्वंभरा के लिए उन्हें करीब 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है.

Highest paid South Indian actresses 2026, Sai Pallavi Ramayana movie salary, Rashmika Mandanna Pushpa 2 fees, Nayanthara vs Rashmika Mandanna comparison, South actress fees per film 2026 list, साउथ की सबसे महंगी हीरोइन 2026, नयनतारा बनाम साई पल्लवी फीस, रश्मिका मंदाना की एक फिल्म की फीस, साउथ अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति, तृषा कृष्णन और सामंथा की फीस

साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर नयनतारा की फीस आज बड़े-बड़े मेल एक्टर्स को टक्कर देती है. वह अक्सर ऐसी फिल्में चुनती हैं जो पूरी तरह उनके कंधों पर टिकी होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रहती हैं. शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसके लिए उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये लिए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टिंग के अलावा नयनतारा बिजनेस में भी काफी सक्रिय हैं. उनकी ब्रांड वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी शादी की डॉक्यूमेंट्री के राइट्स नेटफ्लिक्स को लगभग 25 करोड़ रुपये में बेचे गए थे. पिछली बार उन्होंने चिरंजीवी के साथ मना शंकरा वरा प्रसाद फिल्म में काम किया था.

Highest paid South Indian actresses 2026, Sai Pallavi Ramayana movie salary, Rashmika Mandanna Pushpa 2 fees, Nayanthara vs Rashmika Mandanna comparison, South actress fees per film 2026 list, साउथ की सबसे महंगी हीरोइन 2026, नयनतारा बनाम साई पल्लवी फीस, रश्मिका मंदाना की एक फिल्म की फीस, साउथ अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति, तृषा कृष्णन और सामंथा की फीस

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना आज एक नेशनल सेंसेशन बन चुकी हैं. रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है. चर्चा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए उन्होंने 10 करोड़ और सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये लिए हैं. फिलहाल वह ‘कॉकटेल 2’, ‘मायसा’ और ‘रणबाली’ जैसे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों की कमाई कर रही हैं.

Highest paid South Indian actresses 2026, Sai Pallavi Ramayana movie salary, Rashmika Mandanna Pushpa 2 fees, Nayanthara vs Rashmika Mandanna comparison, South actress fees per film 2026 list, साउथ की सबसे महंगी हीरोइन 2026, नयनतारा बनाम साई पल्लवी फीस, रश्मिका मंदाना की एक फिल्म की फीस, साउथ अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति, तृषा कृष्णन और सामंथा की फीस

अपनी नेचुरल एक्टिंग और स्क्रिप्ट की सयानी पसंद के लिए मशहूर साई पल्लवी ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. वह चकाचौंध और ग्लैमर से दूर रहकर केवल अपनी अदाकारी पर भरोसा करती हैं. आमतौर पर साई हर फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, लेकिन खबरों की मानें तो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए उन्हें 18 से 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिल सकती है, जो उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी.

Highest paid South Indian actresses 2026, Sai Pallavi Ramayana movie salary, Rashmika Mandanna Pushpa 2 fees, Nayanthara vs Rashmika Mandanna comparison, South actress fees per film 2026 list, साउथ की सबसे महंगी हीरोइन 2026, नयनतारा बनाम साई पल्लवी फीस, रश्मिका मंदाना की एक फिल्म की फीस, साउथ अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति, तृषा कृष्णन और सामंथा की फीस

सामंथा रुथ प्रभु ने तेलुगु और तमिल के साथ-साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है. वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन ने उन्हें रातों-रात पूरे देश में मशहूर कर दिया. रिपोर्टों के अनुसार, सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये लिए, जबकि ‘पुष्पा’ के मशहूर गाने ‘ऊ अंतावा’ के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए सामंथा ने करीब 110 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है और अब वह फिल्म मां इष्टी बंगारम के जरिए जल्द ही पर्दे पर वापसी करने वाली हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks