April 10, 2026
Movie-2025-12-30T181115.248-2025-12-7968787de59c15db38df9de481244f9b-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

Khiladi 420 And Billa No.786: आज हम दो ऐसी फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आज से 25 साल पहले यानी साल 2000 में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई थीं, जिनमें से एक अक्षय कुमार की फिल्म थी और एक मिथुन चक्रवर्ती की. 29 दिसंबर 2000 को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ और मिथुन की फिल्म ‘बिल्ला नंबर 786’ आमने-सामने थी, लेकिन मेकर्स का ये 420 और 786 का फॉर्मूला सिनेमाघरों तक पहुंचते ही फेल हो गया था.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्ली. आज से 23 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर मिथुन चक्रवर्ती और अक्षय कुमार आमने-सामने थे, लेकिन दोनों एक दूसरे को टक्कर देने में असफल साबित हुए थे. अक्षय की फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ और मिथुन की फिल्म ‘बिल्ला नंबर 786’ एक साथ 29 दिसंबर 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को निराश कर दिया था.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, मिथुन की फिल्म ‘बिल्ला नंबर 786’ तो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन अक्षय की फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ तो डिजास्टर साबित हुई थी. इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था. दोनों ही फिल्मों की कहानी लोगों को पसंद नहीं आई थी.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

तो चलिए, सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की डिजास्टर फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ की. ‘खिलाड़ी 420’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था और इसमें अक्षय कुमार के साथ महिमा चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को उत्तम गाडा ने लिखा था और यह कुमार की खिलाड़ी सीरीज की सातवीं फिल्म था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10.2 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को डिजास्टर घोषित किया गया था. कहा जाता है कि यह फिल्म ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में टिक भी नहीं पाई थी.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में थे. देव कुमार मल्होत्रा के रूप में अक्षय ने एक निगेटिव रोल प्ले किया था, जबकि आनंद कुमार मल्होत्रा के रूप में वह पॉजिटिव किरदार में थे. फिल्म में देव और आनंद एक जुड़वां भाई की भूमिका में थे. वहीं, महिमा चौधरी फिल्म में रितु के किरदार में थीं. देव रितु का पहला पति रहता है और आनंद रितु का दूसरा पति.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार की है- श्याम प्रसाद भारद्वाज एक करोड़पति इंडस्ट्रियलिस्ट हैं, और उनका बिज़नेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है. उनकी एक बेटी है, रितु, जिसकी शादी की उम्र हो गई है. वह देव कुमार मल्होत्रा ​​को अपने लिए काम पर रखते हैं, और देव के काम करने के तरीके से बहुत इम्प्रेस होते हैं. श्याम चाहते हैं कि रितु और देव की शादी हो जाए, लेकिन सगाई के कुछ दिनों बाद, श्याम को पता चलता है कि देव एक धोखेबाज है और उसके पैसे के पीछे पड़ा है, क्योंकि उसने एक क्रिमिनल से कर्ज लिया हुआ है.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

वहीं, अब बात करें मिथुन की फिल्म ‘बिल्ला नंबर 786’ की तो यह भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे इमरान खालिद ने डायरेक्ट किया था और सलीम खान ने प्रोड्यूस किया था. यह फिल्म तिरुपति एंटरप्राइजेज के बैनर तले रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के 1.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कुल कमाई बॉक्स ऑफिस पर महज 1.69 करोड़ ही हो पाई थी.

Akshay Kumar, Khiladi 420, Mithun Chakraborty, Billa No.786, Worst Bollywood Movies, अक्षय कुमार, खिलाड़ी 420, मिथुन चक्रवर्ती, बिल्ला नंबर 786, सबसे खराब बॉलीवुड फिल्में

इस फिल्म की कहानी शंकर (मिथुन चक्रवर्ती) नामक एक शख्स पर है, जो एक बस स्टॉप पर कुली है. वह गरीबों के लिए लड़ता है और बुरी ताकतों के खिलाफ खड़ा होता है. लोकल गुंडे धनकेश्वर की नजर उस झुग्गी बस्ती पर है जहां कुली रहते हैं. इसके बाद, शंकर विलेन से अपने और दूसरों के हक के लिए लड़ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अक्षय कुमार को साल 2000 में लगा था तगड़ा झटका, हिल गए थे मिथुन चक्रवर्ती

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks