Last Updated:
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म’भूतबंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिलहाल वह आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के मुरीद हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने जमकर फिल्म की तारीफ की है.

रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने लोगों को दीवाना बना दिया है.फिल्म को लेकर इडंस्ट्री से जुड़े अब तक की शानदार फिल्म बता रहे हैं. खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी खुद को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ करने से रोकन हीं पाए हैं. उन्होंने इस फिल्म को ‘ग्रेट फिल्म’ बताया है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. फिल्म अब तक 700 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. फिल्म इंडस्ट्री से भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब अक्षय कुमार ने भी फिल्म की सराहना की है.
अक्षय ने बताया ‘धुरंधर 2’ से कैसे अलग है ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन संग दे चुके कई हिट
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते वक्त उन्होंने किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं किया है. उन्होंने सिर्फ अच्छी कहानी के लिए इस फिल्म को चुना है. ‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर साथ आ रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं.
बता दें कि बात अगर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की करें तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
