March 12, 2026
b1802e7d521b0898ace0c45b1830aba217723618393591364_original.jpg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 01 मार्च, रविवार को सुपर-8 का सबसे अहम मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इस बात से तकरीबन हर कोई वाकिफ है कि मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, लेकिन एक सवाल बारिश को लेकर भी खड़ा हो रहा है. 

अगर मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है, तो फिर इस हालात में कौन सी टीम सेमीफाइनल के लिए आगे कदम बढ़ाएगी? तो आइए समझते हैं कि बारिश की स्थिति में सेमीफाइनल का समीकरण क्या बैठेगा.

बारिश में मैच धुलने पर क्या होगा?

देखिए, ग्रुप-1 में मौजूद भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं. ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया जाएगा. इस तरह दोनों के पास 3-3 पॉइंट्स हो जाएंगे. 

यहां से एक सवाल यह खड़ा होता है कि जब दोनों टीमों के पॉइंट्स बराबर हो जाएंगे, तो सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी, इसका फैसला कैसे होगा? तो इसका फैसला नेट रनरेट के जरिए होगा, जिसमें वेस्टइंडीज आगे है यानी बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड 

गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारत ने बढ़त हासिल करते हुए 19 जीत हासिल की है. वहीं वेस्टइंडीज ने 10 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

सुपर-8 में अफ्रीका से हारी दोनों टीमें

गौरतलब है कि सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है. वहीं दोनों टीमें ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की. अब देखना दिलचस्प होगा कि एक दूसरे के खिलाफ दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं और किसे जीत मिलती है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks