March 13, 2026
23f33a1cacbd8bb5eb03534fbe64e3321772507290287130_original.jpeg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े में खेला जाना है. हालांकि इस महामुकाबले से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है- अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो क्या होगा? क्या मैच रद्द होने पर कोई टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी? आइए आसान भाषा में समझते हैं आईसीसी का नियम.

क्या है रिजर्व डे का नियम?

आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों के लिए खास व्यवस्था की है. सेमीफाइनल के लिए एक ‘रिजर्व डे’ रखा गया है. यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होती है और खेल में बाधा पैदा करती है तो ऐसे में यह मुकाबला अगले दिन 6 मार्च को खेला जाएगा.

वहीं अगर मैच शुरू हो जाता है, लेकिन बीच में ही बारिश हो जाती है, तो भी यह मैच अगले दिन खेला जा सकता है. यानी बचे हुए ओवर रिजर्व डे पर पूरे कराए जाएंगे. आईसीसी की कोशिश रहती है कि नॉकआउट मैच का नतीजा मैदान पर ही निकले.

अगर दोनों दिन बारिश हो जाए तो?

सबसे अहम सवाल यही है की अगर बारिश दोनो दिन खेल बिगाड़ देती है, तो क्या होगा? अगर 5 और 6 मार्च दोनों दिन मौसम खराब रहता है और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती, तो ऐसे में सुपर-8 चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी.

सुपर-8 में इंग्लैंड ने अपने तीनों मुकाबले जीते थे. दूसरी ओर, भारत ने दो मैच जीते लेकिन एक में हार का सामना किया. ऐसे में अगर मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो नियमों के अनुसार इंग्लैंड को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

भारत-इंग्लैंड की पुरानी टक्कर

टी20 क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है.

कुल टी20 मैच –  29 

भारत ने जीते – 17 मैच 

इंग्लैंड ने जीते – 12 मैच

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. वहीं 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

नजरें मौसम और मैदान पर

अब सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं. अगर बारिश ने दखल नहीं दिया तो फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि अगर मौसम ने साथ नहीं दिया, तो सुपर-8 का रिकॉर्ड भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks