April 10, 2026
adah-sharma-2025-11-e766dbbd21dd63d4fd6d9a9eef432a8b-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Adah Sharma Grandmother Death: मशहूर बॉलीवुड हीरोइन अदा शर्मा के घर मातम पसर गया है. उनकी नानी पिछले कई दिनों से बीमार थीं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने रविवार 23 नवंबर की सुबह 5.30 बजे अंतिम सांस ली. वे एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं.

अदा शर्मा के घर पसरा मातम, एक्ट्रेस की नानी का निधन, 1 महीने से चल रहा था इलाजअदा शर्मा अपनी नानी के साथ अक्सर पोस्ट शेयर करती थीं. (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)

नई दिल्ली: अदा शर्मा की प्यारी नानी का निधन हो गया है. वे अल्सरेटिव कोलाइटिस और डाइवर्टिकुलाइटिस से पीड़ित थीं. उन्होंने 23 नवंबर की सुबह अंतिम सांस ली. वे महीने भर पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं. अदा अपनी नानी को प्यार से ‘पाती’ कहती थीं. उनके बीच गहरा संबंध था. ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नानी से जुड़ी कई खूबसूरत यादें शेयर की हैं. खासकर, ‘पार्टी विद पाती’ वाले वीडियो खूब वायरल हुए थे.

अदा शर्मा ने अभी तक अपनी नानी के निधन पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. वे अपनी मां के साथ केरल जाएंगी. एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया, ‘अदा अपनी नानी के सबसे करीब हैं. वह अपनी नानी के साथ रहती हैं. उनकी नानी पिछले महीने से अस्पताल में थीं. अदा और उनकी मां अपने होमटाउन केरल में स्मृति सभा आयोजित करेंगी.’

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks