Last Updated:
Kishore Kumar Superhit Song : अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में स्थापित करने में जितना हाथ प्रकाश मेहरा, यश चोपड़ा और मनमोहन देसाई का रहा, उतना ही योगदान लीजेंड सिंगर किशोर कुमार का रहा. किशोर कुमार की आवाज अमिताभ पर बहुत फबती थी. जब वो गाते थे तो ऐसा लगता था कि जैसे पर्दे पर सच में अमिताभ बच्चन ही गा रहे हैं. शोले, अमर अकबर एंथोनी, डॉन जैसी फिल्मों में किशोर कुमार ने अमिताभ के लिए कई सुपरहिट गाने गाए. ‘खइके पान बनारस वाला’ के लिए तो उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. एक बार किशोर दा स्टूडियो से ‘अधूरा’ गाकर निकले और अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसी इच्छा जताई कि उन्होंने हाथ ही जोड़ लिए. गाना सुपरहित रहा. किशोर दा ने ऐसा क्या मांगा था कि बिग बी ने हाथ जोड़ लिए, आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा…………

Kishore Kumar ke Superhit Gane : साल था 1978. अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म की सफलता से खुश होकर प्रकाश मेहरा ने उसी स्टार कास्ट के साथ एक और फिल्म बनाने की घोषणा की. विनोद खन्ना और प्रकाश मेहरा के बीच मतभेद हो गए. उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी. शशि कपूर को लेकर यह फिल्म बनाई गई. नाम था : नमक हलाल. इस फिल्म का म्यूजिक बप्पी लाहिरी ने दिया था. फिल्म के एक गाने की रिकॉर्डिंग के बाद किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन से ऐसा कुछ कहा कि उन्होंने हाथ जोड़ लिए. किशोर कुमार ने अधूरा गाना गाया था, फिर भी सुपरहिट रहा. उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. आइये जानते हैं पूरा किस्सा…………

प्रकाश मेहरा के निर्देशन-प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘नमक हलाल’ 30 अप्रैल 1982 को रिलीज हुई हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल लीड रोल में थे. शशि कपूर, परवीन बॉबी, वहीदा रहमान, ओम प्रकाश और रंजीत अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म में वहीदा रहमान ने अपने से चार साल छोटे अमिताभ बच्चन और हमउम्र शशि कपूर की मां का किरदार निभाकर सबको हैरत में डाल दिया था. फिल्म में म्यूजिक बप्पी लाहिरी का था. गीत अनजान ने लिखे थे.

फिल्म में कुल 5 गाने रखे गए थे. ये गाने थे : जवानी जानेमन, हसीन दिलरुबा, पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी, आज रपट जाएं तो हमें ना बचइयो, रात बाकी-बात बाकी और थोड़ी सी जो पी ली है, चोरी तो नहीं की है. सभी गाने सुपरहिट थे. फिल्म का एक गाना ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ 12 मिनट लंबा था. इस गाने ने किशोर कुमार के होश उड़ा दिए थे. गाने के अंदर एक सरगम भी थी जिसे गाने से किशोर दा से इनकार कर दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत कम लोग जानते होंगे कि किशोर कुमार और बप्पी लाहिरी के बीच मामा-भांजे का रिश्ता था. बप्पी लहरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह गाना लेकर प्रकाश मेहरा उनके घर पर आए थे. बप्पी लाहिरी की मां ने क्लासिकल अंदाज में गाने का मुखड़ा बनाया था. बाद में बप्पी लहरी ने इसमें डिस्को बीट जोड़ दी. यह गीत प्रकाश मेहरा और अनजान ने गाना लिखा था. गाने में क्लासिकल, वेस्टर्न, डिस्को बीट, सरगम सबकुछ था. कव्वाली भी थी, फॉक भी थे. गाना पूरे तीन दिन में शूट हुआ था.

गाना तीन भाग में था. किशोर कुमार ने कहा कि मैं इतना लंबा गाना नहीं गाऊंगा. हनुमान चालीसा जैसा है. बप्पी लाहिरी ने मामा किशोर कुमार को किसी तरह उन्हें मनाया. पूरे तीन दिन में गाना गाया. सरगम वाला पार्ट सत्य नारायण मिश्रा ने गाया था. गाना महबूब स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ था.

गाना रिकॉर्ड करके किशोर कुमार स्टूडियो से निकल रहे थे. अचानक उनकी नजर मेगा स्टार अमिताभ बच्चन पर पड़ी. बच्चन साहब को देखते ही उन्होंने कहा कि अमित मैंनें आपसे कभी कुछ नहीं मांगा. वैसे तो मैंने एक्टिंग छोड़ दी है लेकिन एक बार आपके साथ एक्टिंग करने की इच्छा है. किशोर कुमार की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ लिए. बोले कि 500 अमिताभ भी आपके बराबर नहीं हैं.

गीतकार समीर अनजान ने अपने एक इंटरव्यू में पूरा किस्सा सुनाया था. उन्होंने कहा था, ‘कि पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी, गाना हो गया’ तब किशोर कुमार स्टूडियो से निकलने लगे. अमिताभ बच्चन से बोले कि अमित मैंने तुमसे कभी कोई बात नहीं की. मेरी एक इच्छ है. वैसे तो मैंने एक्टिंग छोड़ दी है लेकिन तुझे देखकर एक्टिंग करने का मन करता है. तुम्हारे साथ एक पिक्चर करने का मन है. क्या तुम मेरे साथ एक फिल्म करोगे. बच्चन साहब ने उनके हाथ जोड़ लिए. बोले कि मैं ही बचा था क्या बर्बाद होने के लिए. मैं आपके साथ सौ जनम में काम नहीं कर सकता. आप सिंगिंग में जो एक्टिंग करते हैं, वो एक्सप्रेशन देने में मेरी हालत खराब हो जाती है. आपके जैसा दूसरा एक्टर पैदा नहीं होगा. 500 अमिताभ बच्चन आपके सामने कुछ भी नहीं हैं. मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता.’

‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ गाने के लिए किशोर कुमार को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. ‘नमक हलाल’ 1982 की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई. मूवी के 2 करोड़ टिकट बिके थे. फिल्म ने अमिताभ बच्चन ने ‘आई कैन टॉक इंग्लिश, आई कैन वॉक इंग्लिश’ डायलॉग बोला था जो कि हिंदी सिनेमा के मोस्ट फनी डायलॉग में से एक है. फिल्म का एक गाना ‘जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा’ के लिए प्रकाश मेहरा ने खास तौर से लाइटिंग सेट डिजाइन किया था. इसी सेट पर टीनू आनंद की फिल्म ‘कालिया’ का गाना ‘जहां पर तेरी नजर है, मेरी जां मुझे खबर है’ फिल्माया गया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.
