February 24, 2026
55-2026-01-12998be2c2544f13279644b8e9a0af73-3x2.jpg
Spread the love


 

arw img

नई दिल्ली. 2000 के दशक की शुरुआत का गाना पा लिया है प्यार तेरा सुनकर आज भी पुराने दिनों की याद ताजा हो जाती है. यह गाना 2001 में आई फिल्म ‘क्यों कि मैं झूठ नहीं बोलता’ का है. इस गाने में गोविंदा और सुष्मिता सेन की जोड़ी नजर आई थी, जो उस समय काफी अलग और फ्रेश मानी गई थी. इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से अलका याग्निक और उदित नारायण ने सजाया है. 90 और 2000 के दौर में इस जोड़ी का मतलब ही हिट गाना होता था. संगीतकार आनंद राज आनंद ने इसकी धुन इतनी प्यारी बनाई है कि यह एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक बन गया. गाने में सुष्मिता सेन की खूबसूरती और गोविंदा का अपना सिग्नेचर अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आया था. इसके बोल देव कोहली ने लिखे थे, जो बहुत ही सीधे और दिल को छू लेने वाले हैं. आज भी शादियों और रोमांटिक प्लेलिस्ट में यह गाना अपनी जगह बनाए हुए है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

अलका-उदित का 5.46 मिनट का गाना, कानों में शहद घोल देती है सुरीली धुन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks