Last Updated:
अल्लू अर्जुन के 44वें बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ से फर्स्ट लुक रिवील हुआ. शाम को अल्लू के हैदराबाद घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हुई. फैंस हमेशा की तरह उनके घर के बाहर जमा हुए थे और बधाई देने पहुंचे थे. पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर हालात संभाले, किसी के घायल होने की खबर नहीं.

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस उनके घर पहुंचे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @alluarjunonline)
मुंबई. अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और इसमें कोई शक नहीं है. हर साल उनके जन्मदिन पर फैंस उनके हैदराबाद स्थित घर के बाहर इकट्ठा होते हैं और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ. हालांकि, इस बार 8 अप्रैल को माहौल थोड़ा बिगड़ गया. मंगलवार रात अल्लू अर्जुन के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. फैंस अपने फेवरिट सुपरस्टार के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थे. कुछ फैंस ने पटाखे फोड़े तो कुछ ने अल्लू की सलामती के लिए पूजा-पाठ किया.
लेकिन वहां मौजूद लोगों की भारी संख्या के कारण स्थिति बिगड़ गई. टाइम्स नाउ के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी भीड़ को संभालने की कोशिश करते नजर आए. उन्होंने बैरिकेड्स लगाए और फैंस से दूरी बनाए रखने की अपील की. इसके बावजूद कई लोग उत्साह में आगे बढ़ते रहे. ऐसे में पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने और किसी अनहोनी से बचाने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.
एटली के डायरेक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन की ‘राका’
एटली के डायरेक्शन में बन रही ‘राका’ में अल्लू अर्जुन का लुक देख फैंस हैरान हैं. अल्लू ने इस तरह का किरदार पहले कभी नहीं निभाया. अल्लू के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं. यह एक मेगाबजट फिल्म है. फिल्म कई तमिल, तेलुगू और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी.
‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची थी भगदड़
बता दें, साल 2024 में ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज के बाद हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक दुखद घटना घटी थी. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी, क्योंकि अल्लू अर्जुन और म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद भी वहां मौजूद थे. इसी दौरान थिएटर का मुख्य गेट गिर गया और भगदड़ मच गई. इस हादसे में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 9 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
