Last Updated:
बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने आखिरकार अपनी रईसी पर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ दी है. शो के दौरान ग्वालियर की इस बिजनेसवुमन के बारे में एक बात जो सबसे ज्यादा वायरल हुई थी, वो थी उनके 150 बॉडीगार्ड्स रखने का दावा. अब तान्या मित्तल ने साफ लहजे में कह दिया है कि उन्होंने ऐसा कभी दावा नहीं किया है. उनका कहना है कि बिग बॉस शो के दौरान जीशान ने 150 स्टाफ को 150 बॉडीगार्ड समझ लिया था.
तान्या मित्तल ने अपने घर और बिजनेस की दिखाई झलक.नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शो के दौरान अपनी बेहिसाब दौलत, फैक्ट्रियों के जाल और शाही लाइफस्टाइल को लेकर उन्होंने जो दावे किए थे, उन पर काफी बवाल मचा था. घर के अंदर जहां साथी कंटेस्टेंट्स उनकी बातों को हजम नहीं कर पा रहे थे, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी सच्चाई को लेकर बहस छिड़ गई थी. इस बीच तान्या ने खुद आगे आकर अपने बिजनेस की एक झलक दिखाने का फैसला किया. इसके अलावा उन्होंने 150 बॉडीगार्ड रखने के दावों का भी सच बता दिया.
तान्या मित्तल ने 150 बॉडीगार्ड के दावों का बताया सच
उन्होंने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह कभी नहीं कहा. आपको इंटरनेट पर एक भी ऐसी क्लिप नहीं मिलेगी, जहां तान्या मित्तल यह कह रही हो कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड्स हैं. ये बातें खुद से बना ली गईं.’ तान्या ने बताया कि यह गलतफहमी घर के अंदर एक मजाक के कारण शुरू हुई थी. उन्होंने कहा, ‘जीशान इस बारे में मजाक कर रहे थे. दरअसल, मैंने उनसे कहा था कि मेरे पास 150 से ज्यादा स्टाफ मेंबर्स (कर्मचारी) हैं और उन्होंने स्टाफ को बॉडीगार्ड बना दिया.’
तान्या मित्तल के पास हैं कितने बॉडीगार्ड्स?
150 बॉडीगार्ड्स वाली बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात को खारिज करते हुए तान्या ने यह जरूर माना कि उनके पास सिक्योरिटी रहती है. उन्होंने कहा कि मैं कई सालों से बॉडीगार्ड्स रखती आ रही हूं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी संख्या कितनी है. फैक्ट्री के दौरे के दौरान तान्या ने अपनी फार्मास्यूटिकल यूनिट के अलग-अलग हिस्से दिखाए, जिनमें लैब, टेस्टिंग एरिया और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन मशीनें शामिल थीं. उन्होंने वहां के इंफ्रास्ट्रक्टर और इस्तेमाल की जा रही तकनीक के बारे में भी बताया. उन्होंने दावा किया कि ये सारी मशीनें मलेशिया से मंगवाई गई हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
