Last Updated:
शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देखने के बाद रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है और उन्हें ‘बब्बर शेर’ का खिताब दिया है. इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट साझा करते हुए उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की देशभक्ति और बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज को सराहा. शिल्पा ने संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी की परफॉर्मेंस को भी ‘पैसा वसूल’ बताया. 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म अपने जबरदस्त अंडरकवर ऑपरेशन और रोमांच के कारण बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की वाहवाही लूट रही है.

शिल्पा शेट्टी, रणवीर के अभिनय की हुई मुरीद.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @theshilpashetty)
नई दिल्ली: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी भी रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के जादू से बच नहीं पाई हैं. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल और जोश भरा नोट लिखकर पूरी टीम की तारीफों के पुल बांध दिए. शिल्पा ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें ‘बब्बर शेर’ का खिताब दे दिया और कहा कि हमजा के किरदार में रणवीर ने अपनी रूह फूंक दी है, जो स्क्रीन के हर फ्रेम में साफ नजर आता है. उन्होंने संजय दत्त को ‘रॉकस्टार’ और अर्जुन रामपाल को ‘खतरनाक’ बताते हुए फिल्म की स्टारकास्ट को सलाम किया. शिल्पा का मानना है कि इस फिल्म ने बॉलीवुड में वो पुरानी ‘सिंगल स्क्रीन वाली एनर्जी’ वापस ला दी है, जहाँ सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां रुकने का नाम नहीं लेतीं.
निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए शिल्पा ने उन्हें ‘आज के दौर का असली हीरो’ बताया. उन्होंने लिखा कि जिस ईमानदारी और भव्य स्केल पर आदित्य ने यह कहानी पर्दे पर उतारी है, वह काबिले तारीफ है. शिल्पा के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ‘कल्ट’ बनने की राह पर है, जो देशभक्ति के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी देती है. उन्होंने खास तौर पर दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी के काम को ‘काव्यात्मक न्याय’ करार दिया, जो दर्शकों के दिल को छू जाता है. शिल्पा ने अपने पोस्ट के अंत में फिल्म को ‘पैसा वसूल’ बताते हुए फैंस से इसे थिएटर में देखने की गुजारिश की और कहा कि बिना हिम्मत के जीत मुमकिन नहीं है.
200 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
फिल्म की सफलता की बात करें तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. शिल्पा शेट्टी से पहले आलिया भट्ट, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारे भी इस फिल्म की सराहना कर चुके हैं. फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला भाग खत्म हुआ था, जिसमें लियारी के गैंगवार और भारत के अंडरकवर ऑपरेशन्स को बहुत ही रोमांचक तरीके से दिखाया गया है. रणवीर सिंह का ‘हमजा’ अवतार और पाकिस्तान में दुश्मनों के नेटवर्क को ध्वस्त करने का उनका मिशन दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखता है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
