April 13, 2026
6666-2026-04-f19b3a6b7562babe6c2dbef137b8bd1a-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Asha Bhosle Last Rites Live: मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया सदमे में है. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. सीने में संक्रमण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. …और पढ़ें

Asha Bhosle Last Rites Live: आशा भोसले का आज होगा अंतिम संस्कारZoom

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हुआ.

नई दिल्ली: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में शोक की लहर है. सिंगर ने रविवार को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन की वजह से शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. सात दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई के निधन पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान समेत सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख जताया.

आशा भोसले के निधन से टूटे रणवीर सिंह, कहा- दुनिया में कोई नहीं ले सकता आपकी जगह

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से रणवीर सिंह काफी दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और उन्हें दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि दी. रणवीर ने भावुक होकर लिखा कि आशा जी की जगह कोई नहीं ले सकता और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. उन्होंने आशा ताई को एक ऐसी हस्ती बताया जिनकी कमी संगीत की दुनिया में हमेशा खलेगी. रणवीर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां फैंस भी दिग्गज गायिका को नमन कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कहा- ऐसा लग रहा है जैसे बचपन का एक हिस्सा खो गया हो

मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने रविवार दोपहर अंतिम सांस ली. उनके जाने से पूरे देश में शोक है. अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर और एक वीडियो साझा कर भावुक श्रद्धांजलि दी. प्रियंका ने लिखा कि यह क्षति उनके बचपन और घर का एक हिस्सा खोने जैसी है. उन्होंने आशा भोसले की आवाज को भारतीय जीवन और यादों का अटूट हिस्सा बताते हुए उन्हें संगीत जगत का सबसे अनमोल तोहफा कहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks