April 5, 2026
22-2026-04-00b54c43704a770112c2b893e48af24f-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 1000 करोड़ के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर हर दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है और अब तक कई फिल्मों की कमाई को पछाड़ चुकी है. सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, फिल्म की इस सुनामी ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

ख़बरें फटाफट

इतिहास रचने के लिए तैयार है 'धुरंधर 2', 1000 करोड़ की दहलीज पर खड़ी फिल्मZoom

भारत में 1000 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर है धुरंधर 2 फिल्म.

नई दिल्ली. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. यह फिल्म तीसरे हफ्ते भी पूरी रफ्तार से दौड़ रही है और भारत में 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई हुई है. कमाल की बात है कि रिलीज के बाद से ही स्पाई थ्रिलर मूवी हर दिन डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. जानिए रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

ट्रेड वेबसाइट के सैकनिल्क के मुताबिक, 17वें दिन यानी शनिवार को धुरंधर 2 फिल्म ने 25.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वर्किंग डेज में मामूली गिरावट के बाद तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है. ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1179.30 करोड़ हो चुका है. नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ है.

1000 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है. अगले कुछ दिनों में यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म ने पहले ही आरआरार (782.20 करोड़), ‘कल्कि 2898 एडी’ (646 करोड़) और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (859.70 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, ‘बाहुबली 2’ (1030.42 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (1234.10 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इसे अभी थोड़ा और जोर लगाना होगा.

धुरंधर 2 फिल्म की स्टारकास्ट

बताते चलें कि ‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रांगी की ओरिजिन स्टोरी है. फिल्म दिखाती है कि कैसे जसकीरत भारत का जासूस हमजा अली मजारी बन जाता है और पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में अंडरवर्ल्ड और राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते हुए वहां के आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करता है. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे दिग्गज सितारों ने काम किया है. इनके अलावा फिल्म में राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी अहम किरदार निभाए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks