April 9, 2026
dhurandhar-2-2026-02-fa042e94edc90170e7075dbf0a409da8-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर की जमकर तारीफ की. 19 मार्च को यश की ‘टॉक्सिक’ से भिड़ेगी. रामगोपाल वर्मा ने दोनों फिल्मों के बीच तुलना करते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ का हीरो एक हाड़-मांस का इंसान है जो गलतियां कर सकता है और हार भी सकता है, जबकि ‘टॉक्सिक’ जैसे सिनेमा में हीरो को ‘भगवान’ की तरह पेश किया जाता है. उन्होंने इस क्लैश को ‘सच वर्सेज स्टाइलिंग’ की जंग कहा. उन्होंने अंत में लिखा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दर्शक अब ‘बुलेटप्रूफ मर्दानगी’ का मजाक उड़ाकर इंसानी जज्बातों वाले हीरो को चुनते हैं या फिर पुरानी फैंटेसी को.

ख़बरें फटाफट

'उन पर दया आती है', 'धुरंधर 2' के टीजर पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयानZoom

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ से टकराएगी.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत का बिगुल बज चुका है. निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज होते ही छा गया. टीजर ने न केवल फैंस को रोमांचित किया है, बल्कि सिनेमा जगत के दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा को भी हैरान कर दिया. फिल्म के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि जो भी इस फिल्म के रास्ते में आएगा, उसे रिप (RIP) समझ लेना चाहिए.

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के टीजर को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर करते हुए निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘यह सिर्फ बदला नहीं है, बल्कि ‘आदित्यधरफिल्म्स’ की शुरू की गई ‘तबाही’ है. मुझे सच में उन लोगों पर दया आती है जो इस फिल्म के रास्ते में खड़े होने की जुर्रत करेंगे, रिप.’ उनका यह इशारा सीधे तौर पर उन फिल्मों की ओर था जो इसके साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह एक बार फिर अपने पावरफुल अंदाज में वापसी कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks