February 22, 2026
ed3f063f1fc33e0ad0acdeaaeabff6f117717263985101252_original.jpg
Spread the love


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की चर्चा होती है, लेकिन कई बार फील्डर्स भी अपने शानदार खेल से मैच का रुख बदल देते हैं. एक बेहतरीन कैच ना सिर्फ बल्लेबाज को पवेलियन भेजता है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. टी20I क्रिकेट के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों ने एक ही पारी में सबसे ज्यादा कैच लेकर ऐसा ही कमाल किया है.

वेडगे मलिंडा – मालदीप

मालदीव के खिलाड़ी वेडगे मलिंडा ने 5 अक्टूबर 2023 को कतर के खिलाफ दोहा में खेले गए मुकाबले में एक ही पारी में 5 कैच पकड़े थे. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डिंग प्रदर्शनों में से एक माना जाता है. उनकी शानदार फील्डिंग की वजह से टीम को मैच में बड़ा फायदा मिला था.

सेदिक साहक ने भी दिखाया दम

स्वीडन के खिलाड़ी सेदिक साहक ने 6 सितंबर 2025 को आइल ऑफ मैन के खिलाफ ट्रोमोडे में खेले गए मैच में 5 कैच पकड़कर आधी टीम को पवेलियन की राह दिखाई थी. उनके इस प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

तंजीद हसन का शानदार फील्डिंग शो

बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी तंजीद हसन ने 2 दिसंबर 2025 को आयरलैंड के खिलाफ चट्टोग्राम में खेले गए मुकाबले में एक ही पारी में 5 कैच लेकर सभी को चौंका दिया था. उनकी बेहतरीन फील्डिंग ने टीम को अहम सफलता दिलाई थी.

डैरेन सैमी का यादगार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 2010 में आयरलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में खेले गए मुकाबले में एक पारी में 4 कैच पकड़े थे. यह उस समय का बेहतरीन फील्डिंग प्रदर्शन था.

पीटर बोरेन भी लिस्ट में शामिल

नीदरलैंड्स के पीटर बोरेन इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ द हेग में खेले गए मुकाबलें में शानदार प्रदर्शन किया था. इस मैच में उन्होंने 4 कैच पकड़कर अहम योगदान दिया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks