March 14, 2026
b4d2fe626c7fc607bdf00726cac151941773498319781975_original.jpg
Spread the love

MS Dhoni IPL Retirement: IPL 2026 का रोमांच शुरू होने में केवल 2 सप्ताह बाकी हैं, उससे पहले एक बार फिर एमएस धोनी की रिटायरमेंट की अटकलों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन पुष्टि कर चुके हैं कि धोनी सीजन के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. अब पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने धोनी की रिटायरमेंट की अटकलों को लेकर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

आपको बताते चलें कि इस बार स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी CSK स्क्वाड का हिस्सा हैं. उनके आने से सुपर किंग्स टीम में काफी बड़ा फेरबदल संभव है. उनके आने से एमएस धोनी का वर्कलोड भी कम हो सकता है. रॉबिन उथप्पा का मानना है कि धोनी 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में शायद ही खेलते नजर आएंगे.

एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर चर्चा करते हुए पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा कि धोनी के लिए यह IPL में आखिरी साल हो सकता है. उन्होंने कहा कि धोनी इस बार एक खिलाड़ी से ज्यादा मेंटॉर का रोल अदा कर रहे होंगे. उथप्पा ने साफ शब्दों में कहा कि वो एमएस धोनी को नंबर-7 पर नहीं बल्कि आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते देख रहे हैं.

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी भविष्यवाणी कर चुके हैं कि 2026 के बाद एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की कल्पना करना बहुत मुश्किल होगा.

आईपीएल 2024 से लेकर अब तक ऐसे केवल 3 मौके रहे हैं जब एमएस धोनी ने नंबर-5 या उससे ऊपरी बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग की हो. आईपीएल 2025 में तो उन्होंने 2 बार नौवें क्रम पर बल्लेबाजी की थी. आमतौर पर 9वें क्रम और उससे नीचे गेंदबाज ही बल्लेबाजी करने आते हैं.

यह भी पढ़ें:

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks