February 24, 2026
22-2025-11-ab6a2e50e282c4e57ee505b35c2d65f9-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

रोमांटिक फिल्मों के लिए साल 2025 खास रहा. 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम दोबारा रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं, सैयारा और फिर एक दीवाने की दीवानियत का भी बॉक्स ऑफिस पर जादू चला. अब तेरे इश्क में शुक्रवार को रिलीज हुई है. ऐसे में हर्षवर्धन राणे ने रोमांटिक फिल्मों की सफलता पर रिएक्ट किया और कहा कि ऑडियंस रोमांटिक मूवीज के प्यार में पड़ गई है.

ख़बरें फटाफट

'तेरे इश्क में' की रिलीज पर हर्षवर्धन का पोस्ट, बोले- ब्लॉकबस्टर रहा साल 2025साल 2025 में सफल साबित हुईं कई रोमांटिक फिल्में.

नई दिल्ली. साल 2025 में रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों का जमकर जादू चला. हाल ही में रिलीज हुई सैयारा और फिर एक दीवाने की दीवानियत पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया. अब धनुष और कृति सेनन की मूवी ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्टर हर्षवर्धन राणे का मानना है कि इन फिल्मों की सफलता बताती है कि ऑडियंस फिर से प्यार में पड़ गई है.

रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों की सफलता से गदगद एक्टर हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की, जिसमें उन्होंने साल 2025 को लव का ब्लॉकबस्टर साल बताया. हर्षवर्धन ने ‘सनम तेरी कसम’, ‘सैयारा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘तेरे इश्क में’ फिल्मों के पोस्टर कोलाज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मिलाप जावेरी. बॉक्स ऑफिस पर दिल तोड़ने वाली म्यूजिकल लव स्टोरीज के लिए साल 2025 कितना ब्लॉकबस्टर साल रहा है. सुपरहिट ओपनिंग और तेरे इश्क में को मिले रिस्पॉन्स के साथ आज एक बार फिर ऑडियंस प्यार में पड़ गई है.’

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks