April 3, 2026
image-47-Picsart-AiImageEnhancer-2026-04-573d9978b14d5c2f7d79d5d6a2e3dd73-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे होते हैं, जिनकी कहानी सिर्फ कामयाबी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मेहनत, संघर्ष और हिम्मत की मिसाल बन जाती है. ऐसा ही एक नाम है प्रभु देवा, जिन्हें ‘इंडिया का माइकल जैक्सन’ भी कहा जाता है.

नई दिल्ली. प्रभु देवा ने करियर की शुरुआत भले ही बतौर बैकग्राउंड डांसर की हो, लेकिन वह अपने करियर में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूरस नगमा और काजोल जैसी एक्ट्रेस के साथ नजर आ चुके हैं.

काजोल के साथ वह फिल्म ‘सपने’ में नजर आए थे. इस फिल्म के गाने चंदा रे चंदा रे कभी तो जमीं पर आ बैठेंगे बातें करेंगे. इस गाने में वह काजोल के साथ रोमांस करते नजर आए थे. गाना उस दौर में काफी पसंद किया गया था.

3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे प्रभु देवा का पूरा नाम प्रभु देवा सुंदरम है. उनके पिता मुगुर सुंदर साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डांस मास्टर थे. बचपन से ही उन्हें डांस का शौक था और उन्होंने कम उम्र में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया था. घर पर प्रैक्टिस करते-करते उन्होंने अपने हुनर को इतना निखार लिया कि वही आगे चलकर उनकी पहचान बन गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रभु देवा ने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की. शुरुआत में छोटे-छोटे काम करने के बाद उन्हें कोरियोग्राफी का मौका मिला. साल 1989 में उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर काम शुरू किया और ‘मैं ऐसा क्यों हूं’, ‘मुकाबला’ और ‘के सेरा सेरा’ जैसे गानों में अपना टैलेंट दिखाया. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और काधलन जैसी फिल्मों से पहचान बनाई.

इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखा और यहां भी छा गए. वॉन्टेड जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट कर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली. इस फिल्म में सलमान खान नजर आए थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था.

उनकी जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया, जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक आया. डांस करते-करते उनका शरीर अचानक काम करना बंद कर गया और वो जमीन पर गिर पड़े. यह उनके जीवन का सबसे कठिन समय था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ वापसी की. प्रभु देवा अपनी कोरियोग्राफी के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है और साल 2019 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया.

करिश्मा कपूर और प्रभुदेवा ने भले ही कभी लीड हीरो-हीरोइन के तौर पर काम नहीं किया हो, लेकिन साल 2002 में आई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘शक्ति: द पावर’ में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में प्रभुदेवा ने एक छोटा सा रोल निभाया था. फिल्म के एक गाने में दोनों साथ नजर आए थे. लेकिन फिल्म में करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं.

बता दें कि फिल्म पुकार में उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ सॉन्ग ‘के सरा, सरा सरा’ पर डांस किया था. माधुरी दीक्षित ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने की शूटिंग के वक्त जब उन्हें पता चला कि उन्हें प्रभुदेवा के साथ डांस करना है, तो वह बुरी तरह डर गई थीं. उन्होंने कहा बाद में प्रभु ने खुद उन्होंने समझाया कि तुम बहुत बेहतरीन डांस करती हो, तब जाकर गाना किसी तरह कंप्लीट हुआ था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks