March 16, 2026
c11500bfcd385780fce416578f2068a71763285674194975_original.jpg
Spread the love



कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हरा दिया है. यह मुकाबला करीब ढाई दिन में ही समाप्त हो गया. चौथी पारी में टीम इंडिया को 124 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन जवाब में पूरी भारतीय टीम 93 रनों पर ढेर हो गई. भारत की दूसरी पारी में 7 बल्लेबाज तो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए, जिनमें से चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए. यहां जानिए भारतीय टीम की हार के तीन सबसे बड़े कारण कौन से रहे.

दोनों पारियों में शुरुआत खराब हुई

मैच में दूसरे दिन से ही स्पिन गेंदबाज हावी होने लगे थे. भारतीय टीम इस मुकाबले की दोनों पारियों में बढ़िया शुरुआत नहीं कर पाई. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर 18 रन जोड़े, लेकिन दूसरी पारी में शून्य पर ही पहला विकेट गिर गया था. कुल मिलाकर देखा जाए तो खासतौर पर जायसवाल टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रख ही नहीं पाए.

दूसरी पारी में गेंदबाजी कमजोर पड़ी

पहली पारी में टीम इंडिया के पास 30 रनों की बढ़त थी. भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट मात्र 91 रनों पर गिरा दिए थे. मगर अफ्रीका के आखिरी 3 विकेटों ने 62 रन जोड़ दिए, जो भारतीय बल्लेबाजों को बहुत भारी पड़े.

साइमन हार्मर अकेले पड़े भारी

आमतौर पर कोलकाता की पिच पर तीसरे दिन से स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू होती है, लेकिन इस बार दूसरे दिन स्पिनरों ने धड़ाधड़ विकेट चटकाने शुरू कर दिए थे. साइमन हार्मर का अनुभव दक्षिण अफ्रीका के बहुत काम आया, जिन्होंने मैच में 8 विकेट झटके. यहां तक कि उन्होंने सही टप्पे को लेकर केशव महाराज को भी सलाह दी. बता दें कि हार्मर एक हजार से अधिक फर्स्ट-क्लास विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Lowest Total Defended In Test: भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने वाली टीम कौन? जानिए कितना था लक्ष्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks