Last Updated:
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने खुलासा किया कि उनका बचपन में शारीरिक शोषण हुआ था. उन्हें हंटर और जूतों से पीटा गया और जबरन एक्टिंग में करने के लिए कहा गया. इस एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का भी सामना किया.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पायल के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के एक दर्दनाक हिस्से का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि एक लड़की के रूप में जन्म लेना बदकिस्मती थी. उनके पेरेंट्स एक-दूसरे से शादी नहीं करते थे. घर में हमेशा से तनाव और लड़ाई-झगड़े का माहौल रहा.

इस एक्ट्रेस का नाम जया भट्टाचार्य है. जया ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया कि उनका बचपन शारीरिक हिंसा, टूटे हुए पारिवारिक माहौल और जबरन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में धकेले जाने के अनुभवों से भरा रहा, जिनका असर आज भी उनके दिल में है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)

जया भट्टाचार्य ने कहा, “लड़की के रूप में जन्म लेना मेरी सबसे बड़ी बदकिस्मती थी.” उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता कभी एक-दूसरे से शादी नहीं करना चाहते थे और उनके रिश्ते में हमेशा तनाव रहा, जिससे उनके बचपन का माहौल इनसिक्योर और अनहेल्दी हो गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जया भट्टाचार्य ने कहा, “उनकी लड़ाई का असर मुझ पर पड़ा जिससे उन्हें भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ा.” जया ने घर में झेली गई हिंसा का जिक्र किया, “मुझे हंटर, बेलन, चिमटा, जूते और न जाने किस-किस चीज से पीटा गया. मुझे बहुत मारा गया, जिससे मैं जिद्दी बन गई. इसी चक्कर में मैंने खुद को बहुत नुकसान पहुंचाया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)

जया ने यह भी बताया कि उनकी मां के अधूरे सपनों ने घर में नाराजगी और गुस्से का माहौल बना दिया था. घर के इस माहौल के बावजूद जया ने बताया कि वह हमेशा अपने पिता के सबसे करीब महसूस करती थीं, जिससे मां की तरफ से मिला शोषण और भी ज्यादा तकलीफदेह हो गया. उन्होंने माना कि वह ऐसे व्यवहार सीख गईं जो किसी बच्चे को नहीं सीखने चाहिए- जजमेंट, अविश्वास और आत्मनिर्भरता, क्योंकि उन्हें सुरक्षा नहीं मिली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)

जया भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे एक्टिंग में धकेला गया… मैं खुद नहीं चाहती थी.” उन्होंने बताया कि एक्टिंग उनका अपना चुनाव नहीं था. बचपन में उन्हें डांस और म्यूजिक का शौक था, और कभी कैमरे के सामने करियर के बारे में नहीं सोचा था. यह सब तब बदल गया जब उन्हें एक टेलीफिल्म में काम करने का मौका मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)

जया भट्टाचार्य ने कहा,“डायरेक्टर ने मेरे पापा से बात की और पहले मुझे महिला का डांस करवाया, फिर पुरुष का रोल भी करने को कहा.” शूटिंग तीन दिन बाद थी, लेकिन उनके पापा ने अगले ही दिन सुबह 5 बजे उठाकर सेट पर ले गए. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं करना था, लेकिन पापा मुझे ले गए. ऐसे ही सब शुरू हुआ…” उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनकी एंट्री उनकी मर्जी से नहीं, बल्कि जबरदस्ती हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)

जया भट्टाचार्य ने कहा कि शोबिज में कदम रखते ही उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. उस समय वह 17 साल की थीं. जया ने कहा, “डायरेक्टर अपने एक दोस्त के साथ आया और मुझे बाहर ले जाने की बात कही, लेकिन मेरी मां टालती रहीं. आखिरकार, डायरेक्टर के बार-बार कहने पर उनके माता-पिता मान गए और वह उन्हें एक रेस्टोरेंट ले गया. इसके बाद जो हुआ, वह और भी डरावना था. डायरेक्टर तो गायब हो गया, लेकिन उसका दोस्त रोज घर आने लगा. उसने मुझे गाड़ी चलाना सिखाया. बाद में पता चला कि वह माफिया से जुड़ा था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jaya.bhattacharya)
