April 11, 2026
rajnikanth-2-2026-01-1eaca9627481affb8f93c76ff703b6a1-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

तारा शर्मा ने ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग शुरू की है, जिसमें अनुपम खेर, रणवीर शौरी, पर्वीन डाबास, किरण जुनेजा और रवि किशन भी हैं. तारा के कमबैक से दर्शक उत्साहित हैं और उन्होंने सेट से पहली फोटो साझा की. तारा शर्मा एक लंबे समय बाद पर्दे पर कमबैक कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

'खोसला का घोसला 2' से कमबैक कर रहीं तारा शर्मा, सेट से शेयर की पहली फोटोतारा शर्मा

 नई दिल्ली.  ‘मस्ती’, ‘खोसला का घोसला’ फेम एक्ट्रेस तारा शर्मा पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. एक्ट्रेस एक लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं. तारा शर्मा ने अपनी कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की सीक्वल फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है. एक्ट्रेस ने सेट से पहले दिन की फोटो शेयर की. उन्होंने अनुपम खेर, रणवीर शौरी, पर्वीन डाबास और किरण जुनेजा के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की.

‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग शुरू होते ही तारा शर्मा अपने पुराने सह-कलाकारों से दोबारा मिलकर काफी भावुक और उत्साहित नजर आईं. लंबे समय बाद सेट पर लौटकर उन्होंने अपने अनुभवों को इंस्टाग्राम के जरिए साझा किया. वो लिखती हैं, ‘ये सफर शुरू हो गया. खोसला_का_घोंसला 2… KKG 1 के हमारे परिवार के कई पुराने और कुछ नए चेहरों के साथ शूटिंग. पुरानी यादें, नए अनुभव. कई अपनों से दोबारा मिलने की खुशी है, जो यहां नहीं हैं उनकी कमी भी महसूस हो रही है’.

तारा शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks