April 9, 2026
Gunaah-song-2026-02-ff7d4fbbc151dd34e7bd351431d66ffa-3x2.jpg
Spread the love


 

arw img

नई दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा की आने वाली फिल्म ‘विहा करतारा दा’ का नया रोमांटिक गाना ‘गुनाह’ शुक्रवार को रिलीज हो गया है. हंबल म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने में गिप्पी और निमरत की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. गाने में दोनों को साथ में शॉपिंग और घूमते हुए दिखाया गया है, जहां निमरत के स्टाइल की काफी तारीफ हो रही है. इस गाने को सिंगर सिकंदर ने आवाज दी है और संगीत कुलशन संधू का है. फिल्म की कहानी एक आलसी युवक ‘करतारा’ और समझदार लड़की ‘निमो’ की शादी और पारिवारिक उलझनों पर आधारित है. स्मीप कांग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें गुरप्रीत घुग्गी और प्रिंस कंवलजीत सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म के प्रोडक्शन में गिप्पी ग्रेवाल के साथ करण जौहर और अदार पूनावाला जैसे बड़े नाम भी जुड़े हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks