April 11, 2026
hardik-natasa-2026-02-27a1fc82fa1140a667de2ac35ca642d7-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:


हार्दिक पांड्या अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका का 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं जो सुर्खियों में छाई रहीं. अब इन सबके बीच हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने हीलिंग और स्टैंडर्ड पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

'ग्रोथ ने मुझे स्टैंडर्ड सिखाया', हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ का नया पोस्टZoom

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली. हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को करोड़ों का गाड़ी गिफ्ट की. भारतीय क्रिकेटर ने नताशा और अगस्त्य को लग्जरी एसयूवी, लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इससे पहले क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में थे. एक्स वाइफ नताशा से 4 साल की शादी टूटने के बाद हार्दिक अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं.

इन सबके बीच नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में जिंदगी को नए नजरिए से देखने की बात कही. उनका यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके पूर्व पति, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांडेय की नई रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

नताशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूलसाइड मशहूर पॉप सिंगर शकीरा के गाने पर डांस करती दिख रही हैं. वह खुद के साथ समय बिताने और जिंदगी को अलग नजर से जीने की कोशिश कर रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हीलिंग ने मुझे प्राइवेसी सिखाई, ग्रोथ ने मुझे अपने स्टैंडर्ड्स समझाए, और शांति ने मुझे चुप रहना सिखाया. अब मैं जिंदगी में अलग तरह से आगे बढ़ रही हूं’.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks