February 23, 2026
34545-2025-12-b8cb73cc219681dad91459051129b3b5-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है. भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्म का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाला है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने ‘घर कब आओगे’ गाने का इमोशनल टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. यह गाना सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि हर उस सैनिक और उसके परिवार की भावना है जो घर वापसी की राह देख रहा है. दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ के इस गाने को गाने को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है.

ख़बरें फटाफट

'घर कब आओगे...,' रिलीज हुआ 'बॉर्डर 2' के गाने का टीजर, 4 सिंगर्स ने दी आवाजइस दिन रिलीज होगा ‘बॉर्डर 2’ का गाना घर कब आओगे.

नई दिल्ली. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फैंस बेसब्री से इस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ, जिस पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया. अब मेकर्स ने फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज कर दिया है. यह गाना हाल के समय का सबसे बड़ा म्यूजिकल कोलैबोरेशन है, क्योंकि इसे सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ जैसे दिग्गज सिंगर्स ने गाया है.

इस गाने को पुरानी टीम ने ही तैयार किया है. म्यूजिक अनु मलिक का है, जिसे मिथुन ने नए तरीके से सजाया है. जावेद अख्तर के लिखे पुराने बोलों के साथ-साथ इसमें मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे नए बोल भी जोड़े गए हैं, जो इस कल्ट गाने की विरासत को आगे बढ़ाते हैं. सबने मिलकर एक ऐसा शानदार गाना बनाया है, जो सुनने में बहुत ही इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है. ‘बॉर्डर 2’ का गाना घर कब आओगे 2 जनवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला-तनोट पर एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा.

इंडिया-पाकिस्तान के बीच वॉर पर आधारित है ‘बॉर्डर 2’

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सच्ची घटनाओं को बयां किया गया है. ये साल 1971 की इंडिया-पाकिस्तान की वॉर पर आधारित है, जब भारत के सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना का डटकर मुकाबला किया था.

इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की बॉर्डर 2 फिल्म

इस फिल्म के जरिए मेकर्स एक बार फिर देश के सैनिकों के बलिदान और जोश की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं. सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज, जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर पेश कर रहे हैं. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता जैसे बड़े प्रोड्यूसर्स ने मिलकर यह मूवी बनाई है. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘घर कब आओगे…,’ रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ के गाने का टीजर, 4 सिंगर्स ने दी आवाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks