April 10, 2026
1774631726_Chanakya-Niti-1-2025-06-c38657991a0d2118bfb67a72ff1dc8ff-1200x630.jpg
Spread the love


होमफोटोधर्म

चाणक्य नीति विवाह पर: ये 4 गुण तय करते हैं कि रिश्ता चलेगा या टूटेगा

Last Updated:

Chanakya Niti on Marriage: आज के दौर में शादियां ऐसे टूट रही हैं, जैसे कोई कपड़ा बदल रहा हो. पहले विदेशों में तलाक की खबरे सुनने को मिलती थीं लेकिन अब हर गली में ऐसी खबरें सुनने और देखने को मिल जाती हैं. आचार्य चाणक्य ने इसके पीछे चार गुण बताए हैं. ये गुण ही तय करते हैं कि ये शादी के बंधन में बंधने वाले इन दोनों का रिश्ता चलेगा या नहीं. आइए जानते हैं इन गुण के बारे में…

Chanakya Niti on Marriage: अधिकतर लोग मानते हैं कि शादी बड़े कारणों से टूटती है, जैसे बेवफाई, पैसों की परेशानी या प्यार कम होना. लेकिन सच यह है कि शादियां अचानक नहीं टूटतीं, बल्कि धीरे-धीरे अंदर ही अंदर खत्म हो जाती हैं. कई बार दोनों लोग परिवार की फोटो में मुस्कुराते रहते हैं, लेकिन उनके बीच का रिश्ता अंदर से बहुत पहले ही खत्म हो चुका होता है. महान आचार्य, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और कुटिल रणनीतिकार चाणक्य का मानना है कि शादी को कोई कल्पना नहीं बल्कि जीवन का बड़ा फैसला होता है. एक ऐसा फैसला, जो आपके भविष्य को बना या बिगाड़ सकता है और सबसे बड़ी बात कि ये दो लोगों की जिंदगी को तय करता है. चाणक्य ने कभी भावनात्मक बातें नहीं कीं, उन्होंने हमेशा रणनीति की बात की. उनके अनुसार ये चार गुण तय करते हैं कि शादी वक्त की कसौटी पर खरी उतरेगी या अंदर ही अंदर सड़ जाएगी.

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवनसाथी की बुद्धिमत्ता सिर्फ चालाक या पढ़ा-लिखा होने तक सीमित नहीं है. असली बुद्धिमत्ता है जीवन को गहराई से समझना. जो व्यक्ति साफ-साफ सोच नहीं सकता, अहंकार और आत्मसम्मान में फर्क नहीं कर सकता जो चालबाजी या भावनाओं में बह जाता है, वह शादी में गलत फैसले लेगा. ऐसे फैसले, जो दोनों को नुकसान पहुंचाएंगे. जिस व्यक्ति में समझ की कमी है, वह आपको गलत समझेगा, आप पर शक करेगा, भले ही आपकी मंशा अच्छी हो. और कोई भी प्यार इस कमी को पूरा नहीं कर सकता.

Chanakya Niti In Hindi

चाणक्य को धन या जाति से फर्क नहीं पड़ता था, वे परवरिश को अहम मानते थे. वह अदृश्य पैटर्न, जो कोई अपने घर से सीखता है. अगर कोई व्यक्ति अपमान, नियंत्रण, चालबाजी या चुप्पी के माहौल में पला है तो वह अनजाने में वही दोहराएगा या फिर उसे यही सब सामान्य लगेगा. इसलिए विवाह करने से पहले एक बार सामने वाले की पूरी पारिवारिक पृष्ठभूमि को जरूर देखें क्योंकि यह बात आपके भविष्य की है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चाणक्य अपनी नीति में आगे चेतावनी देते हुए कहते हैं कि मन की अस्थिरता जीवनसाथी में सबसे खतरनाक गुण है. क्यों? क्योंकि नेचर ही रिश्ते का माहौल बनाता है. आप वहां जिंदगी नहीं बिता सकते, जहां कब तूफान आएगा, पता ही ना चले. अगर आपका साथी एक दिन शांत है, दूसरे दिन कठोर तो आप हमेशा असमंजस में रहेंगे. हर समय अंदाजा लगाते रहेंगे, हर समय सतर्क रहेंगे. जो व्यक्ति अपना मन नहीं संभाल सकता, वह आपका मन संभालने की कोशिश करेगा और इसे प्यार कहेगा.

आचार्य चाणक्य अपनी नीति के अंत में कहते हैं कि अनुकूलता यह वह गुण है, जिसके बारे में शायद ही कोई बात करता है, लेकिन यही सब कुछ तय करता है. अनुकूलता का मतलब खुद को बदलना नहीं बल्कि हालात, जीवन और एक-दूसरे के साथ बदलना है. क्योंकि बदलाव टाला नहीं जा सकता. चाणक्य समझते थे कि सख्त लोग भले ही सिधांतवादी दिखें, लेकिन दबाव में टूट जाते हैं. जो लोग झुकना, सुनना, सीखना, भूलना और खुद को ढालना जानते हैं, वही मजबूत रिश्ते बनाते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks