Last Updated:
सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जय नायकन के रिलीज से पहले लीक होने पर साउथ इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. चिरंजीवी और रजनीकांत के बाद अब विजय देवरकोंडा ने भी इस पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है. देवरकोंडा ने अपनी फिल्म डियर कॉमरेड के लीक होने का पुराना दर्द याद करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं निर्देशकों और निर्माताओं के सपनों को चकनाचूर कर देती हैं. उन्होंने इसे सिस्टम की विफलता बताते हुए दोषियों की जल्द पहचान करने और सिनेमा को बचाने की मांग की है.

विजय देवरकोंडा ने ‘जन नायकन’ के लीक होने पर सख्त एक्शन की मांग की है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म जय नायकन को लेकर पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है. फिल्म के रिलीज से पहले ही लीक हो जाने को लेकर सभी का गुस्सा फूट रहा है. चिरंजीवी, कमल हासन और रजनीकांत के बाद अब विजय देवरकोंडा ने गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने अपने साथ हुई घटना का भी जिक्र किया है. उन्होंने साफ कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा है.
विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड भी रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. इससे फिल्म के कनेक्शन पर बड़ा प्रभाव पड़ा था. अब उन्होंने थलापति विजय की फिल्म जय नायकन के लीक होने पर दुख और गुस्सा दोनों जाहिर किया है. एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जय नायकन के लीक से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. अपने करियर की शुरुआत में ही मैंने इस तरह की घटना का दर्द और दुख झेला है.’
I’ve experienced personally the pain and sense of loss when something like this happens, early in my career. You feel like a target, you feel a loss of hope, it’s not just about me, there are co-actors, directors, producers, and so many who…
