February 24, 2026
16ef0b1ac73651182da1654eecec007e17719144102791312_original.jpg
Spread the love


ICC T20 World Cup Semi-Final Venue May Be Changed: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल श्रीलंका अपने घर कोलंबो में खेल सकता है, लेकिन ये इस पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीमें क्वालीफाई करती हैं और उनका मुकाबला किसके साथ होता है. ESPNcricinfo के मुताबिक, सुपर-8 की लाइन-अप तय होने के बाद आईसीसी ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार सेमीफाइनल 1 का वेन्यू फिक्स नहीं है. इसे ‘फ्लोटिंग’ फिक्सचर बताया गया है, जो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो सकता है.

आसान शब्दों में कहें तो, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वो 4 मार्च को  कोलंबो में खेलेगा. अगर पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं करता है और श्रीलंका क्वालीफाई कर जाता है और उसका मुकाबला भारत से नहीं होता, तो श्रीलंका भी कोलंबो में ही सेमीफाइनल 1 खेलेगा. हालांकि, अगर पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों क्वालीफाई नहीं करते हैं, तो सेमीफाइनल 1 कोलकाता में और सेमीफाइनल 2 मुंबई में होगा.

सेमीफाइनल के वेन्यू में क्यों हो सकता है बदलाव?

सेमीफाइनल के वेन्यू में इसलिए बदलाव हो सकता है, क्योंकि आईसीसी की बीसीसीआई और पीसीबी के साथ व्यवस्था के अनुसार भारत में पाकिस्तान कोई मैच नहीं खेल सकता है. दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए उनका सेमीफाइनल कोलंबो में रखना, उनके घरेलू दर्शकों और सह-आयोजक होने का फायदा देने से जुड़ा है. भारत का सेमीफाइनल वेन्यू भी पहले से तय है. अगर भारत क्वालीफाई करता है, तो वो मुंबई में खेलेगा, चाहे विपक्षी टीम कोई भी हो, लेकिन अगर उसका मुकाबला पाकिस्तान से होता है, तो मैच कोलंबो में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

कोलंबो के जगह कोलकाता में क्यों होगा मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अगर भारत, पाकिस्तान या श्रीलंका में से कोई भी टीम नहीं पहुंचता है, तो सुपर-8 के ग्रुप 1 की टॉप टीम ग्रुप 2 की सेकंड टीम से कोलकाता में भिड़ेगी, जबकि ग्रुप 2 की टॉप टीम ग्रुप 1 की सेकंड टीम से मुंबई में खेलेगी, जैसा कि पहले से तय है. ये जानकारी नवंबर में घोषित शेड्यूल में बदलाव है. उस समय सिर्फ ये बताया गया था कि अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है, तो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सेमीफाइनल 1 खेलेगा. इसमें दिलचस्प बात ये है कि पुराने शेड्यूल के मुताबिक अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो फाइनल कोलंबो में होगा, लेकिन नए प्लान में ये नहीं बताया गया है कि अगर श्रीलंका फाइनल में पहुंचता है, तो क्या वो भी अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks