February 23, 2026
810ffc5f9f5e2e3dfa79ccb9154852e217672572232671252_original.jpg
Spread the love


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह महाकुंभ अब ज्यादा दूर नहीं है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे टीमें अपने-अपने वर्ल्ड कप स्क्वाड का ऐलान करना शुरू कर चुकी हैं.

इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 चरण में पहुंचेंगी. सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटाएंगी. इसके बाद 8 मार्च को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. जानिए ICC Men’s T20 World Cup 2026 में शामिल टीमों में कौन- कौन सी टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी हैं.

  1. ग्रुप A
  2. भारत :  सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
  3. अमेरिका:  स्क्वाड अभी घोषित नहीं
  4. नामीबिया: स्क्वाड घोषित होना बाकी
  5. नीदरलैंड: स्क्वाड घोषित नहीं
  6. पाकिस्तान: स्क्वाड घोषित होना बाकी

ग्रुप B

  1. ऑस्ट्रेलिया (प्रोविजनल स्क्वाड): मिचेल मार्श (कप्‍तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्‍यू कुहनेमन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मैथ्‍यू शॉर्ट, मार्कस स्‍टोइनिस और एडम जंपा.
  2. श्रीलंका (प्रारंभिक स्क्वाड): दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानाज, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश तीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू.
  3. जिम्बाब्वे: स्क्वाड घोषित नहीं
  4. आयरलैंड: स्क्वाड का ऐलान बाकी
  5. ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.

ग्रुप C

  1. इंग्लैंड (प्रोविजनल स्क्वाड): हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.
  2. वेस्टइंडीज: स्क्वाड घोषित नहीं
  3. बांग्लादेश: स्क्वाड का इंतजार
  4. इटली: स्क्वाड घोषित नहीं
  5. नेपाल: स्क्वाड घोषित नहीं

ग्रुप D

  • अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.
  • साउथ अफ्रीका: स्क्वाड घोषित नहीं
  • न्यूजीलैंड: स्क्वाड का ऐलान बाकी
  • कनाडा: स्क्वाड घोषित नहीं
  • यूएई: स्क्वाड का इंतजार 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks