April 10, 2026
Celina-Jaitley-2025-11-d54a5c9db7700c7a4a001b3286acd6da-16x9.jpg
Spread the love


सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी भावुक पोस्ट शेयर की है, जो उनके जीवन में चल रहे गहरे संकट और आंतरिक संघर्ष की कहानी बयां करती है. अपनी इस पोस्ट में सेलिना ने अकेलेपन, विश्वासघात और जीवन की चुनौतियों से उबरने की अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है.

सेलिना ने लिखा लंबा पोस्ट

अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘#साहस #तलाक… मेरी जिंदगी के सबसे तूफानी और मुश्किल दौर के बीच, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सहारे के अकेले लड़ाई लड़नी पड़ेगी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो दिन आएगा जब दुनिया की उन सभी स्तंभों के बिना जिन पर कभी मेरी दुनिया की छत टिकी थी मेरे माता-पिता, मेरे भाई, मेरे बच्चे और वो जिसने मेरा साथ देने, मुझसे प्यार करने, मेरी देखभाल करने और हर मुसीबत को मेरे साथ झेलने का वादा किया था.’

‘जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वो चुपचाप टूट गए’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया. जिन लोगों पर मुझे भरोसा था, वो चले गए. जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वो चुपचाप टूट गए. लेकिन इस तूफान ने मुझे डुबोया नहीं, बल्कि मुझ तक पहुंचाया. इसने मुझे उग्र पानी से बाहर निकालकर गर्म रेत पर पहुंचा दिया. इसने मुझे उस औरत से मिलवाया जो अंदर ही अंदर मरने से इनकार करती है.’

Celina Jaitley first post on divorce said Life has taken away everything but I am soldiers daughter
सेलिना जेटली की पोस्ट.

‘मैं सैनिक की बेटी हूं’

अपनी मजबूती का श्रेय देते हुए सेलिना ने लिखा, ‘क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी हूं. मेरी परवरिश साहस, अनुशासन, जी-तोड़ मेहनत, लचीलापन, आग और विश्वास के साथ हुई है. मुझे यह सिखाया गया है कि जब दुनिया मुझे गिराना चाहे तो उठ खड़ी होऊं, जब दिल टूट रहा हो तो लड़ूं और जब मेरे साथ गलत हुआ हो तो कोई दया न दिखाऊं.’

सेलिना ने बताई प्रायॉरिटी

सेलिना ने लिखा, ‘मेरी प्रायॉरिटी अपने सैनिक भाई के लिए लड़ना, अपने बच्चों के प्यार के लिए लड़ना और अपनी गरिमा के लिए लड़ना है. मेरे साथ हुए सभी अत्याचारों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की गई है.’ एक्ट्रेस ने आखिर में लिखा है, ‘मेरे सबसे बुरे समय में, कानूनी ताकत, करंजवाला एंड कंपनी, वह ढाल बन गई जिसकी मुझे अपनी गरिमा और अधिकारों के लिए लड़ने के लिए जरूरत थी, मैं उनकी अटूट समझ और सुरक्षा के लिए बहुत आभारी हूं. चूंकि मेरा मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस समय कोई कॉमेंट नहीं कर सकती. मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि किसी भी आधिकारिक जानकारी या बयान के लिए कृपया मेरे कानूनी रिप्रजेंटेटिव से संपर्क करें.’

वायरल हो रहा एक्ट्रेस का पोस्ट

यह पोस्ट उनके हजारों फैंस और फॉलोअर्स के बीच तुरंत वायरल हो गई और लोगों ने कमेंट्स में उनके साहस की सराहना करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं दीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks