April 10, 2026
22-2025-11-74c7dc92765e08dc9c6d6b88cfc4e1b9-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Tere Ishk Mein box office collection day 1: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन धमाकेदार बिजनेस किया है. डबल डिजिट के साथ फिल्म का खाता खुला है. धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर ‘सितारे जमीन पर’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’ का बुरा हाल है. पहले दिन यह मूवी 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

'तेरे इश्क में' ने मचाई धूम, 'जॉली LLB 3' और 'सितारे जमीन पर' का तोड़ा रिकॉर्ड‘तेरे इश्क में’ के सामने टिक नहीं पाई ‘गुस्ताख इश्क’.

नई दिल्ली. साउथ स्टार धनुष की फिल्म तेरे इश्क मे सिनेमाघरों में शुक्रवार को दस्तक दे चुकी है. इसमें कृति सेनन भी लीड किरदार में हैं. रिलीज होते ही यह रोमांटिक फिल्म थिएटर्स में छा गई है. क्रिटिक्स से मूवी को जबरदस्त रिव्यूज मिले हैं और दर्शक भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन साफ देखने को मिला. दूसरी तरफ, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की गुस्ताख इश्क भी ‘तेरे इश्क में’ के साथ रिलीज हुई है. लेकिन इसका कलेक्शन ओपनिंग डे पर 1 करोड़ भी नहीं हो पाया. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों का खाता कितनी कमाई के साथ खुला है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले दिन 16.50 करोड़ की कमाई की है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. फिल्म के कलेक्शन ने इसे साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली रोमांटिक फिल्म बना दिया है. ‘सैयारा’ अब भी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड रखती है, जिसने 21.5 करोड़ का बिजनेस किया था.

‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘सितारे जमीन पर’ का टूटा रिकॉर्ड

‘तेरे इश्क में’ ने अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ को पछाड़ दिया है, जिसने पहले दिन 12 करोड़ का बिजनेस किया था और साथ ही आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ (10.70 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘तेरे इश्क में’ धनुष के बॉलीवुड करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है. इस मूवी से धनुष ने सालों बाद हिंदी सिनेमा में वापसी की है. उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म रांझणा आनंद एल राय के निर्देशन में एक दशक से भी पहले की थी, जिसने 5.60 करोड़ नेट की ओपनिंग की थी. वहीं, निर्देशक के साथ उनकी दूसरी फिल्म ‘अतरंगी रे’ (2021) ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

1 करोड़ भी नहीं कमा पाई गुस्ताख इश्क फिल्म

अब बात करते हैं ‘गुस्ताख’ इश्क की, जो बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ के साथ क्लैश हुई है. इस लव ड्रामा फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने काम किया है. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन बहुत कम है और पहले दिन 1 करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई है. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है.

रोमांटिक मूवी है धनुष की ‘तेरे इश्क में’

बताते चलें कि ‘तेरे इश्क में’ की कहानी एक गुस्सैल युवक (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुक्ति (कृति सेनन) से प्यार करने लगता है. उनका रोमांस कॉलेज में पनपता है, लेकिन जल्द ही वह उससे अपना मन बदल लेती है और किसी और व्यक्ति से शादी करने का फैसला करती है. इसके बाद कहानी पलट जाती है. वहीं, फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ​​बतौर निर्माता ‘गुस्ताख इश्क’ से डेब्यू किया है. फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है और म्यूजिक विशाल भारद्वाज का है. गुलजार ने गाने लिखे हैं. इसमें नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में नजर आते हैं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘तेरे इश्क में’ ने मचाई धूम, ‘जॉली LLB 3’ और ‘सितारे जमीन पर’ का तोड़ा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks