March 30, 2026
Trsiha-Thalapathy-Womens-5-2026-03-fd15e553196cd65c285afc859aeceb0d-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘तमिलनाडु विजयक पार्टी’ के लीडर थलापति विजय तमिलनाडु में चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. चुनावी बिगुल बजने के बाद एक्ट्रेस जूली ने एक्टर और राजनेता के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. वो विजय को चुनौती देते हुए कहती हैं कि वो उनकी सीटों पर उनके खिलाफ खुलकर प्रचार करेंगी और देखते हैं कि कौन जीतता है.

ख़बरें फटाफट

थलापति विजय के खिलाफ मैदान में उतरी मशहूर एक्ट्रेस, खुलेआम दी चुनौतीZoom

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ पर अभी भी तलवार लटक रही.

नई दिल्ली. ‘तमिलनाडु विजयक पार्टी’ के लीडर और तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर पेंच फंसा हुआ है. एक्टर की फिल्म जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से पारित न हो पाने के बाद इसकी रिलीज पर तलवार लटक रही है. इन सबके बीच अब तमिलनाडु में चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है. ‘तमिलनाडु विजयक पार्टी’ के लीडर ने 234 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद ऐलान किया कि वो दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

तमिलनाडु में चुनावी बिगुल बजने के बाद राजनीति तेज हो गई है. थलापति विजय के खिलाफ एक्ट्रेस जूली ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पहले ही कहा था कि अगर विजय अपनी सीट की घोषणा करेंगे तो वह उनके खिलाफ प्रचार करेंगी. उसी के अनुसार, विजय आज प्रचार करने वाले हैं और जूली ने कल ही उनके खिलाफ प्रचार शुरू कर दिया.

जूली ने थलापति विजय को दी चुनौती

इस संबंध में जूली ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘अन्ने, तुम कल प्रचार के लिए आ रहे हो. लेकिन मैंने आज ही शुरू कर दिया. देखेंगे कौन जीतता है’.  इस वीडियो को अपने पेज पर पोस्ट करते हुए जूली ने लिखा, ‘शुरू कर दिया पेरंबूर से’.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks