April 11, 2026
Thalapathy-Vijay-Career-9-2026-04-70d6b184b5bb0f89e6c36edcd5862fbe-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर पहले से ही तलवार लटक रही थी. जनवरी महीने में रिलीज होने वाली फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई है. इन सबके बीच अब थलापति विजय की फिल्म रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म की पाइरेसी के बीच कई सारे नामी सितारों ने सामने आकर लीक के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन की मांग उठाई है.

ख़बरें फटाफट

थलापति विजय के सपोर्ट में आए साउथ सुपरस्टार्स, 'जन नायकन की लीक पर फूटा गुस्साZoom

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले लीक हो गई है.

नई दिल्ली.  साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे समय से मुश्किलों में फंसी हुई. पहले फिल्म की रिलीज पर तलवार लटक रही थी. थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से पारित न होने के बाद फिल्म की रिलीज अटक गई. कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद थलापति विजय की फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो सकती है, लेकिन इससे पहले अब फिल्म नई मुश्किल में घिर गई है. रिलीज से पहले ‘जन नायकन’ इंटरनेट पर लीक हो गई है.

फिल्म के लीक होने की खबर सामने आते ही कई बड़े सितारों ने इस पर कड़ा रिएक्शन देते हुए पाइरेसी पर सख्त कार्यवाई की मांग उठाई है. साउथ सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कई लोगों की मेहनत, विश्वास और सपनों का नतीजा होता है. ऐसे लीक न सिर्फ फिल्म को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण को भी ठेस पहुंचाते हैं.

चिरंजीवी ने किया थलापति विजय का सपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks