April 1, 2026
1775009888_lever-2026-03-6e0fd35206ffad5ea5102d45c9f77bc1-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

भारतीय सिनेमा में जब भी कॉमेडी की बात होती है, तो सबसे पहले जिस नाम की याद आती है, वह है जॉनी लीवर. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, अलग अंदाज और यादगार किरदारों से उन्होंने बॉलीवुड में एक ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज भी कोई आसानी से छू नहीं पाया है. 90 और 2000 के दशक के दर्शकों के लिए जॉनी लिवर कॉमेडी का पर्याय बन गए थे.

जॉनी लीवर की कॉमेडी से तो हर कोई भली-भाति वाकिफ है, लेकिन क्या आप एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं. आज आपको 90 के दशक के इस दिग्गज कलाकार की जिंदगी के अनसुने पहलुओं से वाकिफ कराते हैं. जॉनी लीवर की कहानी सिर्फ एक कॉमेडियन की सफलता नहीं, बल्कि उस जज्बे की मिसाल है, जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानता. उन्होंने यह साबित किया कि अगर टैलेंट और मेहनत साथ हो, तो कोई भी सपना सच हो सकता है. (pc ig iam_johnylever)

जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है. उनका जन्म मुंबई में रहने वाले एक तेलुगू क्रिस्चियन परिवार में हुआ और उनका बचपन शहर की तंग और मुश्किल बस्तियों में से एक धारावी में बीता. बचपन में लाख मुश्किलों का सामना करने वाले जॉनी ने कभी हार नहीं मानी और अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर डाला.

जिंदगी के शुरुआती दिनों में जॉनी लीवर के हालात इतने तंग थे कि उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. एक्टर को घर में पैसे न होने की वजह से सातवीं क्लास के बाद ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी और उनका स्कूल जाने का सपना टूट गया. छोटी सी उम्र में ही उनके कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नन्ही सी उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए एक्टर को पढ़ाई-लिखाई छोड़ काम-काज करना पड़ा. घर में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लिए जॉनी लीवर न दिन देखते और न ही रात. वो बस सड़कों पर पेन बेचने निकल जाते थे और पूरी दिन की मशक्कत के बाद जब वो पेन बेचकर घर लौटते तो उनका परिवार खाना खा पाता था.

रोजी-रोटी के जरिए के तौर पर शुरू किया गया काम धीरे-धीरे एक्टर के अंदर के कलाकार को जगाने लगा और वो अलग-अलग तरीके से पेन बेचने लगे. पेन बेचते समय वे बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करते, लोगों को हंसाते और अपनी बिक्री भी बढ़ाते. यही छोटी-छोटी परफॉर्मेंस आगे चलकर उनकी पहचान की नींव बन गई.

फिल्मों में आने से पहले जॉनी लीवर स्टेज शो और ऑर्केस्ट्रा में परफॉर्म करते थे. उनकी मिमिक्री और कॉमिक एक्टिंग ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींचा. इसी दौरान उन्हें हिंदुस्तान लीवर में नौकरी मिली, जहां से उन्हें ‘जॉनी लीवर’ नाम मिला और यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बन गया. (pc ig iam_johnylever)

उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया, जब मशहूर अभिनेता सुनील दत्त ने उनका टैलेंट देखा और उन्हें फिल्मों में मौका दिया. इसके बाद जॉनी लीवर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1990 के दशक में जॉनी लीवर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन बन गए. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर बार अपने अलग अंदाज से दर्शकों को हंसाया. (pc ig iam_johnylever)

उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. ‘बाजीगर’, ‘करण अर्जुन’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. जॉनी लीवर की खासियत सिर्फ उनका ह्यूमर नहीं, बल्कि उनकी टाइमिंग और एक्सप्रेशन हैं. वे छोटे-से-छोटे सीन को भी यादगार बना देते हैं. यही वजह है कि मल्टी-स्टारर फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी अलग नजर आती है.(pc ig iam_johnylever)

अपनी मेहनत और लगन के दम पर जॉनी लीवर धारावी की तंग गलियों से निकलकर मुंबई के पॉश इलाके लोखंडवाला तक पहुंचे. इस रिहाइशी इलाके में जॉनी आज अपने परिवार के साथ डुप्लेक्स में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर आज करीबन 225 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक है. जॉनी के नक्शे कदम पर चलते हुए उनकी बेटी जैमी लीवर भी कॉमेडी और मिमिक्री में अपनी पहचान बना रही हैं. (pc ig iam_johnylever)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks