Last Updated:
रणवीर सिंह और आदित्य धर ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद एक और फिल्म में काम करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य ने इस माइथोलॉजिकल फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. यह एक एक्शन फिल्म भी होगी. हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है और आधिकारिक घोषणा में समय लगेगा.

आदित्य धर और रणवीर सिंह एक माइथोलॉजिकल फिल्म में काम करेंगे.
मुंबई. आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने ‘धुरंधर’ में धमाल मचा दिया. पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म की धमक अभी तक बनी हुई है. अगले महीने फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा. इसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है. इन चर्चाओं के बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आदित्य और रणवीर एक नई माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म में साथ काम करेंगे. आदित्य धर इसकी तैयारी कर रहे हैं और रणवीर इस प्रोजेक्ट में लीड भूमिका निभा सकते हैं.
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर ने जियो स्टूडियोज के साथ अपनी फर्स्ट-लुक डील को फिर से शुरू किया है और फिलहाल एक बड़े लेवेल की माइथोलॉजिकल फिल्म पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ को डायरेक्ट करना चाहते थे, लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. विक्की कौशल इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले थे. लेकिन बढ़ती लागत और बजट की परेशानियों के कारण फिल्म को रोकना पड़ा
अब खबरें हैं कि आदित्य धर ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का कोई इरादा नहीं है. वह अब एक नई पौराणिक एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं और रणवीर सिंह के साथ फिर से काम करने के लिए एक्साइटेड हैं, इस बारे में उन्होंने रणवीर सिंह से बात भी की है. हालांकि, अभी सब कुछ शुरुआती दौर में है और आधिकारिक घोषणा में समय लग सकता है.
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शेर की तरह छाया रहा. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. दर्शक ‘धुरंधर 2’ के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म से जुड़ी हर अपडेट से उनकी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. दर्शक जहां दूसरे पार्ट की कहानी जानना चाहते हैं, वहीं रेडिट पोस्ट का दावा है कि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना का किरदार मर चुका है, अब अर्जुन रामपाल आगामी एक्शन थ्रिलर में मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ से टक्कर लेगी, दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होंगी. पहले सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि ‘धुरंधर’ के मेकर्स दूसरे पार्ट की रिलीज डेट बदल सकते हैं, लेकिन आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि कोई पोस्टपोनमेंट नहीं होगा और फिल्म 19 मार्च को ही रिलीज होगी.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
