April 10, 2026
234-2025-12-8196581112f182718ed773f34828661c-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Dhurandhar box office collection day 9: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी थी और अब यह 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है. 9वें दिन ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और साथ ही साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा को भी पछाड़ दिया. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने देशभर में अब तक अकूत कमाई कर ली है.

'धुरंधर' ने 9वें दिन 'सैयारा' को पछाड़ा, नया रिकॉर्ड बनाने से इंचभर की है दूरीभारत में 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंची रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है. कमाल की बात है कि सिर्फ 9 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर मूवी 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है. दूसरे शनिवार को ‘धुरंधर’ ने देशभर में तगड़ा कलेक्शन किया है और साथ ही अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर’ ने भारत में अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म अब तक 290 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ की कमाई की. 8वें दिन फिल्म ने 32.5 करोड़ का कलेक्शन किया. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने भारत में 53 करोड़ रुपये की नेट की कमाई की. शनिवार को हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 71.58 फीसदी रही. देशभर में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ हो चुका है.

‘धुरंधर’ का भारत में कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

  • पहला दिन- 28 करोड़
  • दूसरा दिन-32 करोड़
  • तीसरा दिन- 43 करोड़
  • चौथा दिन- 23.25 करोड़
  • पांचवां दिन-27 करोड़
  • छठवां दिन-27 करोड़
  • सातवां दिन- 27 करोड़
  • आठवां दिन- 32.5 करोड़
  • नौवां दिन- 53.00 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
  • टोटल- 292.75 करोड़

‘धुरंधर’ ने सैयारा फिल्म को पछाड़ दिया

धुरंधर फिल्म ने शनिवार को अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ के दिन 9 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. सैकनिल्क के मुताबिक, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन भारत में 26.5 करोड़ रुपये की नेट की कमाई की थी. यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 329.2 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म में राजेश कुमार और वरुण बडोला भी अहम किरदारों में नजर आए थे.

अक्षय खन्ना ने निभाया रहमान डकैत का रोल

बताते चलें कि धुरंधर फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आते हैं. इसे आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर B62 स्टूडियोज के तहत जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट की गई है, जो कभी अंडरवर्ल्ड का गढ़ था और वहां गैंगस्टर रहमान डकैत का राज चलता था. इस किरदार को अक्षय खन्ना ने निभाया है. फिल्म की कहानी आदित्य धर ने लिखी है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘धुरंधर’ ने 9वें दिन ‘सैयारा’ को पछाड़ा, नया रिकॉर्ड बनाने से इंचभर की है दूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks