March 22, 2026
44-2026-03-444de8b5247cdafa49d7a9c00f9b22c2-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन गई है. इस फिल्म ने महज तीन दिनों में 339 करोड़ का कलेक्शन कर ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म की इस सुनाम…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: 'धुरंधर 2' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ाZoom

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और दनादन नोट छाप रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, महज तीन दिनों में ‘धुरंधर 2’ की भारत में कुल कमाई 339 करोड़ रुपये हो चुकी है. वीकेंड पर सिनेमाघरों में उमड़ रही भारी भीड़ इसके क्रेज को साफ बयां कर रही है.

‘धुरंधर 2’ की सफलता देख न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज भी निर्देशक आदित्य धर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अल्लू अर्जुन और महेश बाबू के बाद अब साउथ के मास महाराजा यानी रवि तेजा भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं. रवि तेजा ने सोशल मीडिया पर फिल्म को एक धमाकेदार अनुभव बताते हुए लिखा कि स्क्रीन पर रणवीर सिंह ने आग लगा दी है.

उन्होंने आदित्य धर की मेहनत और विजन की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने कमाल का काम किया है, खासकर राकेश बेदी जी का अभिनय शानदार रहा. रवि तेजा के मुताबिक, इस फिल्म के पीछे की गई रिसर्च और मेहनत साफ नजर आती है.

पवन कल्याण ईद पर नहीं बन पाए ‘उस्ताद’, तीसरे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के साथ मुकाबले में पीछे जा रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार 34.75 करोड़ बटोरे थे, जिसके बाद दूसरे दिन 9 करोड़ और ईद के मौके पर 9.15 करोड़ का कलेक्शन हुआ. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिनों में फिल्म का तेलुगु नेट कलेक्शन 52.91 करोड़ तक पहुंच गया है, वहीं दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 62.43 करोड़ हो चुका है. हालांकि, ईद पर ‘धुरंधर 2’ की 113 करोड़ की आंधी के सामने ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई सिंगल डिजिट में रही.

कबीर बेदी का 12 साल पुराना वीडियो वायरल, खुद को ‘धुरंधर’ बताते हुए दिखे एक्टर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. इस सफलता के बीच राकेश बेदी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए छाए हुए हैं. फिल्म को लेकर मचे शोर के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक 12 साल पुराना वीडियो अचानक सामने आया है. इस क्लिप को देख फैंस हैरान हैं और इसे मेनिफेस्टेशन’ का जबरदस्त उदाहरण बता रहे हैं. यह वीडियो मशहूर टीवी शो कुबूल है का है, जिसमें राकेश बेदी ने एक सख्त अफसर का रोल निभाया था. मजेदार बात यह है कि उस पुराने शो में भी उन्होंने खुद को ‘धुरंधर’ कहकर संबोधित किया था.

कनाडा में ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मचा हंगामा, थिएटर में जमकर हुई तोड़फोड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जहां एक तरफ फैंस फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं कनाडा के मॉन्ट्रियल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ दर्शकों ने थिएटर की स्क्रीन फाड़ दी. इस हिंसक घटना ने सिनेमाघर के माहौल को पूरी तरह बिगाड़ दिया. हालांकि फिल्म को लेकर दीवानगी चरम पर है.

शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, कहा- यह दिन खुशियों, शांति और बरकत से भरा हो

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ईद के पाक मौके पर अपने फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है. किंग खान ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा कर सभी की सुख-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. शाहरुख ने लिखा, ‘आप सभी और आपके परिवार को ईद की ढेर सारी मुबारकबाद. यह दिन खुशियों, शांति और बरकत से भरा हो. दुआ करता हूं कि हम जो भी मांगें, खुदा हमें उससे कहीं ज्यादा नवाजे. सभी को बहुत सारा प्यार. ईद मुबारक.’ फैंस के बीच शाहरुख का पोस्ट वायरल हो गया है और लोग अपने चहेते सितारे की लंबी उम्र की दुआएं कर रहे हैं.

8 घंटे की शिफ्ट पर मोहित सूरी की बेबाक राय, कहा- मैंने इमरान हाशमी संग लगातार 24 घंटे की है शूटिंग

डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने उन दिनों को याद किया जब एक्टर्स बिना रुके काम करते थे. उन्होंने खुलासा किया कि एक दौर ऐसा भी था जब इमरान हाशमी ने लगातार 24 घंटे तक शूटिंग की थी. मोहित का मानना है कि आज वर्क-लाइफ बैलेंस की बातें तो हो रही हैं, लेकिन उन्होंने खुद अपने करियर में एक्टर्स से दिन-रात एक करवाकर काम लिया है. फिल्म जगत में काम के घंटों को लेकर छिड़ी यह बहस अब दो गुटों में बंटती नजर आ रही है.

‘धुरंधर 2’ के कायल हुए रितेश देशमुख, कहा- क्या शानदार सिनेमा है

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. यह मूवी ना सिर्फ मोटी कमाई कर रही है, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के दिलों को भी जीत रही है. एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फिल्म की खूब तारीफ की है. रितेश देशमुख ने फिल्म को देखकर हैरान रह जाने की बात कही. उन्होंने लिखा, ‘क्या शानदार सिनेमा है, अनुभव अद्भुत है. रणवीर सिंह स्क्रीन पर जादू करते हैं, हर भावना को पूरी तरह निभाते हैं.’ रितेश ने राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के स्क्रीन ऑरा को बेमिसाल बताया. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर को सदियों तक याद किया जाएगा.

ऋषभ शेट्टी ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ, बोले- पहला ही सीन आपको खींच लेता है

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का रिलीज से पहले जलवा देखने को मिला था. अब रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. आमजन के साथ ही सेलेब्रिटीज की तारीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की है. ऋषभ शेट्टी ने लिखा, ‘पहला ही सीन आपको खींच लेता है और कभी जाने नहीं देता. हर फ्रेम जंग के ड्रम की तरह बजता है. यह सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट है.’ उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग की तारीफ की और कहा कि हर आर्टिस्ट ने टॉप परफॉर्मेंस दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks