Last Updated:
कंगना रनौत ने नवीन जिंदल की बेटी की शादी की संगीत रिहर्सल में जुट चुकी हैं. उन्होंने इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की. जहां महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले संग डांस किया, राजनीति और बॉलीवुड का अनोखा संगम दिखा.

एक्टर से सासंद तक का सफर तय करने वाली कंगना रनौत ने बुधवार को डांस रिहर्सल की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई. वह सासंद नवीन जिंदल की बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी हुई नजर आईं. इस तस्वीर में कई नेताओं की झलक देखने को मिली. जिसे देखने के बाद तो फैंस बोल पड़े कि ये है राजनीति और बॉलीवुड का तड़का.
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर पोस्ट की. जिसमें वह संगीत परफॉर्मेंस की रिहर्सल करती दिख रही हैं. उनके साथ जिंदल, टीएमसी की सासंद महुआ मोइत्रा, और एनसीपी की सासंद सुप्रिया सुले भी नजर आए.
सांसद और बॉलीवुड तड़का
अलग अलग पार्टी की तीखी तलवार के रूप में कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुले को जाना जाता है. अक्सर राजनीतिक बहस में शामिल होने वाले ये नेता शादी की तैयारियों में जुटे हुए नजर आए. बताया जा रहा है कि नवीन जिंदल की बेटी की शादी में कई राजनेता से लेकर दिग्गज शामिल हो सकते हैं.
नवीन जिंदल के साथ कंगना रनौत ने की डांस रिहर्सल

कंगना रनौत ने डांस रिहर्सल की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘साथी सांसदों के साथ कुछ फिल्मी पल.. नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत समारोह की रिहर्सल कर रही हूं.’
नवीन जिंदल का राजनीतिक सफर
बिजनेसमैन और जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदगी लंबे समय से राजनीति में भी सक्रिय हैं. वह 2004 में पहली बार कुरुक्षेत्र से कांग्रेस सांसद के रूप में चुने गए. फिर 2009 में एक बार फिर उन्हें ये पद मिला. मगर साल 2024 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए.
कंगना रनौत के बारे में
कंगना रनौत फिल्मों के साथ साथ राजनीति में भी खासा एक्टिव हैं. वह आखिरी बार इमरजेंसी फिल्म में नजर आई थीं. मंडी से सांसद चुने जाने के बाद से वह गिनी चुनी फिल्मों में ही काम कर रही हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
