Last Updated:
आर माधवन ने अपने लंबे करियर के दौरान एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्हें रहना तेरे दिल में जैसी क्लासिक कल्ट के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की सबसे कमाऊ फिल्म कौन सी है? अगर नहीं तो चलिए बताते हैं.

आर माधवन एक नहीं कई फन में माहिर हैं. अब वो जल्द ही रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. ‘धुरंधर’ में आर माधवन काफी दिलचस्प रोल में दिखेंगे. एक्टर की अपकमिंग फिल्म पर चर्चा करने से पहले उनकी पुरानी और सबसे कमाऊ फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

तनु वेड्स मनु: आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपए कमाए. आर माधवन ने मनु का किरदार निभाया, जो एक एनआरआई डॉक्टर है और तनु से प्यार कर बैठता है, जो पहले मनु के साथ अरेंज मैरिज को ठुकरा देती है.

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: तनु वेड्स मनु का सीक्वल जबरदस्त हिट था. कंगना रनौत स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु हिट थी और इसकी सीक्वल उससे भी जबरदस्त हिट थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 152 करोड़ रुपए की छप्परफाड़ कमाई की थी. कंगना रनौत के अपोजिट इस फिल्म में आर माधवन के अभिनय को खूब सराहा गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रंग दे बसंती: आमिर खान, सोहा अली खान, शर्मन जोशी और आर माधवन अभिनीत इस 2006 की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ रुपए कमाए. माधवन ने भारतीय वायु सेना के एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट का किरदार निभाया जो अपने मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मारा जाता है.

गुरु: आर माधवन ने इस फिल्म में पत्रकार श्याम सक्सेना की भूमिका निभाई. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे. इसने बॉक्स ऑफिस पर 46.5 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म में उनके अपोजिट विद्या बालन दिखी थीं.

रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट: आर माधवन ने इस बायोग्राफिकल फिल्म का निर्देशन, निर्माण और अभिनय किया. उन्होंने इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन का किरदार निभाया, जिन्हें जासूसी के मामले में फंसाया गया था और बाद में बरी कर दिया गया. इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपए कमाए.

जोड़ी ब्रेकर्स: बिपाशा बसु और आर माधवन अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ रुपए कमाए.

शैतान: इस सूची में अगली फिल्म है साइकोलॉजिकल थ्रिलर, शैतान. इसने बॉक्स ऑफिस पर 132.25 करोड़ रुपये कमाए. इस फिल्म में माधवन ने एक खतरनाक किरदार निभाया जो युवा लड़कियों को घातक बलिदान करने के लिए उकसाता है.

3 इडियट्स: यह आर माधवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. 3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और शर्मन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 2020 करोड़ के कलेक्शन के साथ ये आर माधवन की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी.
